सहारनपुर। शिक्षित बेरोजगारों को रोजगार दिलाने के उद्देश्य से क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, सहारनपुर मण्डल, समय समय पर रोजगार मेलो का आयोजन किया जाता है। क्षेत्रीय निदेशक शिवललित सिंह ने बताया कि आगामी 29.नवम्बर.2019 को क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, दिल्लीरोड, सहारनपुर के प्रागंण में रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें नवभारतफरर्टिलाईजर (मे आयु 18 से 40 वर्श एवं कार्य स्थल सहारनपुर शामली, मु.नगर), शिवांगनीलोजस्टीकस(मे आयु 18 से 35 वर्श एवं कार्य स्थल सहारनपुर) एवं हावककमांडेन्सप्रोटक्सनग्रुप लि0 देहरादून(मे आयु 20 से 35 वर्श एवं कार्य स्थल उत्तराखण्ड),कम्पनीयां मेले में प्रतिभाग करेगी।
इच्छुक पुरूष अभ्यर्थी जो कम से कम 10वी पास हो, दिंनाक 29.11.2019 को प्रातः 10 बजे से क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, सहारनपुर मे उपस्थित होकर साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं। साक्षात्कार में भाग लेने हेतु क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, सहारनपुर में विभागीय पोर्टल, आनलाईन पंजीकृत होना चाहिए। इच्छुक अभ्यर्थी इस रोजगार मेले में अपना आवेदन विभागीय पोर्टल पर कर लें। मेले में आने जाने वाले अभियार्थियों को किसी भी प्रकार का व्यय देय नही होगा। इच्छुक अभ्यर्थी अधिक जानकारी के लिये किसी भी कार्यदिवस में क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, सहारनपुर मे उपस्थित होकर जानकारी प्राप्त कर सकते है।