वर्तमान समय में हर महिला का सपना होता है कि उनके बाल लंबे, चमकदार और खूबसूरत रहे ताकि बालों की वजह से उनके व्यक्तित्व को निखार मिलें। स्वस्थ्य और मोटे बाल आपकी खूबसूरती में चार चांद लगा देते हैं, फिर चाहे आपके बाल लंबे हो या छोटे। आपको बता दें कि मोटे और चमकदार बालों की चाहत सिर्फ महिलाओं की ही नहीं बल्कि पुरुषों की भी होती है। आपको कुछ प्राकृतिक उपचारों के बारे में बता रहे है, स्टाइलो सैलून के निदेशक माजिद अली। जानिए उनके द्वारा बताए गये कुछ खास टिप्स...
तनावपूर्ण जीवन शैली के कारण हममें से ज्यादातर लोग बाल गिरने, रूसी, आदि से ग्रस्त होते हैं। यह परेशानियां हार्मोनल परिवर्तन, आनुवंशिकता, कैमिकल से बने उत्पादों का इस्तेमाल करने के कारण भी होने लगती है। साधारण शैम्पू से बालों में पोषक तत्वों की कमी होने लगती है। आपके बालों को मजबूत और स्वस्थ्य बनाने के लिए हम आपको कुछ प्राकृतिक घरेलू उपचारों के बारे में बताते हैं, जो कि आपके लिए फायदेमंद रहेगी।
घरेलू उपचार:—
कुछ आसान और घरेलू उपचार से आप अपने बालों की बनावट में सुधार ला सकते है।
1. अंड़ा—
अंडे का मास्क बालों के टेक्चर और बेजान बालों को मुलायम और कोमल बनाने में एक अहम भूमिका निभाते हैं। अंड़े में उच्च मात्रा में जिंक, आयोडीन, प्रोटीन और फास्फोरस होता है जो कि आपके बालों को मोटा और स्वस्थ्य बनाने में काफी मदद करता है।
2. करी पत्ता और नारियल तेल—
करी पत्ता हमारे बालों की ग्रोथ में भी काफी मददगार होता है। वही दूसरी तरफ, नारियल तेल में फैटी एसिड होते हैं जो बालों को टूटने और टिप से जड़ तक बालों में नमी पहुंचाने में मदद करते हैं। इस मास्क को बनाने के लिए 7 से 8 करी पत्तों को आधे कप नारियल तेल में भिगोकर उसे उबाल लें। लेकिन ध्यान रहे कि पत्तियां जले ना। आपको इसमें काले रंग के अवशेष देखने को मिलेगा। इसे अपने बालों में लगा लें। अच्छे परिणाम के लिए इस उपचार को अपने बालों में सप्ताह में दो दिन अवश्य अपनाएं।
3. भारतीय करौदा (आंवला)—
आंवला आयुर्वेद में बालों के लिए सबसे बेहतर उपचार है। आंवला की मदद से आपके बाल मजबूत और सीधे हाते हैं। बालों की ग्रोथ को बढ़ाने के अलावा बालों को दो मुंही होने से रोकता है। आंवला में एंटी ऑक्सीडेंट और विटामिन सी होते हैं, जो कि बालों की ग्रोथ में मदद करते हैं। इसके लिए आप दो चम्मच आंवला के जूस में 2 चम्मच नींबू का रस मिलाकर अच्छी तरह मिक्स कर लें। इस पेस्ट को अपने बालों में लगा लें और इसे 2 घंटे के लिए छोड़ कर अपने बालों को गुनगुने पानी से धो लें।
बालों में जल्द ग्रोथ के लिए आसान टिप्स
1. स्वस्थ खाएं—
संतुलित आहार का सेवन कर हर कोई स्वस्थ रहता है, ऐसा करने से बालों की ग्रोथ भी सही रहती है। अपने दिनचर्या में संतुलित आहार का सेवन करने से आपके बाल मजबूत होते हैं और ऐसा करने से आपका स्केल्प मजबूत बनता है। इसलिए आज से जंक फूड से दूरी बना लें और हरी सब्जियां, फल और प्रोटीन युक्त खाना खाएं जैसे मछली, सोयाबीन, दूध आदि। इन चीजों का सेवन करने से आपके बालों का गिरना कम होता है और बालों की ग्रोथ काफी तेजी से होती है।
2. खूब सारा पानी पिएं—
दिन में ज्यादा से ज्यादा पानी पीएं। दिन में 10 से 12 ग्लास पानी पीने से हमारा शरीर टोक्सीन से मुक्त और हाइड्रेटेड रहता है। इससे बालों की गुणवत्ता और बालों के विकास में सुधार होता है। हमारे बालों में 95 प्रतिशत प्रोटीन और 5 प्रतिशत पानी का होता है। इसलिए पानी को पर्याप्त मात्रा में पीना हमारे बालों के लिए काफी अच्छा होता है।
3. नियमित व्यायाम—
रोजान व्यायाम करने से हमारा स्वास्थ्य तो अच्छा रहता ही हैं, लेकिन इसी के साथ बालों की ग्रोथ भी बढ़ती हैं। व्यायाम यानी योगा, साइकिलिंग, डांस आदि।
4. बालों को साफ करें—
तेल ग्रंथियों से निकलने वाला तत्व आपके बालों को बढ़ने से रोकता है। इसलिए हमें अपने बालों को अच्छी तरह से धोना चाहिए। बालों को धोने के लिए प्राकृतिक शैम्पू और कंडीशनर का इस्तेमाल करें। कैमिकल युक्त उत्पादों का इस्तेमाल करने से बालों में ग्रोथ नहीं होती है।