Skip to main content

मृदा स्वास्थ्य कार्ड से किसानों के फसल उत्पादन में हो रही है वृद्धि...

सहारनपुर। किसानों को अच्छी फसल की पैदावार के लिए यह जरूरी होता है कि उनके खेत की मिट्टी कैसी है। अगर मिट्टी की गुणवत्ता अच्छी नहीं है तो उनकी फसल की गुणवत्ता भी अच्छी नहीं होगी। अच्छी मिट्टी व अच्छी फसल होने से ही किसान फसल उपज बढ़ाते हुए अपनी आय में वृद्धि कर सकते हैं। भारत सरकार के मा0 प्रधानमंत्री जी ने किसानों की आय दोगुनी करने के लिए मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना शुरू किया। भारत सरकार की इस योजना को उ0प्र0 के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने किसानों के हित में इसे पूरे प्रदेश में लागू किया है। इस योजना से किसानों को बहुत ज्यादा फायदा हो रहा है क्योंकि बहुत से किसान अनपढ़ होने व मिट्टी की उर्वरा शक्ति को नहीं जानते थे।


जब उन्होंने अपने खेत की मिट्टी की गुणवत्ता की जांच/परीक्षण कराया तब उन्हें सही जानकारी मिली और अब वे खेती में जमीन की उर्वरा शक्ति, गुणवत्ता के आधार पर फसल बोते हैं और उनकी फसल उत्पादन में बढ़ोत्तरी भी हो रही है।
मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजनान्तर्गत प्रदेश का कोई भी किसान अपनी मिट्टी की जांच निःशुल्क करा सकते हैं। प्रत्येक जनपद में जिले व ब्लाक स्तर पर कृषि विभाग के मृदा परीक्षण अधिकारी, वैज्ञानिक होते हैं। खण्ड विकास स्तर पर कृषि विभाग के अधिकारी गांव में जाकर खेत के चारो कोनों एवं बीच की मिट्टी एक बैग में भरते हैं। 


रिपोर्ट में मिट्टी का प्रकार, उसमें मौजूद पोषक तत्व, किन पोषक तत्वों की कमी है, अच्छी और ज्यादा फसल उत्पादन के लिए कौन सी फसल बोये एवं कौन-कौन सी खाद डालें। फसल के लिए क्या तापमान हो, बारिश की स्थिति में क्या करें, समस्त किये जाने वाले उपाय और मिट्टी की उर्वरता बढ़ाने के लिए किये जाने वाली विधियां आदि की जानकारी मृदा स्वास्थ्य कार्ड में किसानों को दी जाती है। मृदा स्वास्थ्य कार्ड को विभाग द्वारा आॅनलाइन भी किया जाता है।
सरकार की मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना से प्रदेश के किसानों को लाभान्वित किया जा रहा है।


प्रदेश में इस योजनान्तर्गत वर्तमान सरकार ने प्रथम चक्र में 170.15 लाख तथा द्वितीय चक्र में 195.31 लाख मृदा स्वास्थ्य कार्ड किसानों को वितरित किये गये हैं। चालू वित्तीय वर्ष में प्रदेश सरकार ने प्रत्येक जनपद के प्रत्येक विकास खण्ड के चयनित माॅडल ग्राम में जोत के आधार पर मृदा नमूना एकत्र कर परीक्षणोपरान्त मृदा स्वास्थ्य कार्ड उपलब्ध कराये जाने का कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। प्रदेश में 821 माॅडल ग्रामों में 2.50 लाख मृदा नमूनों को एकत्र कर परीक्षण करते हुए मृदा स्वास्थ्य कार्ड वितरण की कार्यवाही की जा रही है।


प्रदेश सरकार की मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना से किसानों को काफी फायदा हो रहा है। इस योजना से किसानों को अपने खेत की मिट्टी के स्वास्थ्य के विषय में पूरी जानकारी हो रही है और वे अपनी जानकारी/सुझाव के अनुसार मनचाही फसल बोकर उत्पादन कर रहे हैं। किसानों को दिया गया मृदा स्वास्थ्य कार्ड 03 वर्ष के लिए होता है। किसानों के हित में संचालित इस योजना का लाभ उठाते हुए किसान स्वयं की आर्थिक स्थिति मजबूत कर रहे हैं और प्रदेश व देश की उन्नति में सहायक हो रहे हैं।


Popular posts from this blog

पुरानी पेंशन बहाली के लिए मोमबत्ती जलाकर आवाज़ उठाएंगे कर्मचारी

सहारनपुर: उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ के ज़िला अर्जुन सिंह त्यागी ने विकास भवन में महासंघ के पदाधिकारियों व सदस्यों के साथ बैठक में ये निर्णय लिया गया कि लखनऊ प्रांतीय अध्यक्ष कमलेश मिश्रा के आह्वान पर   पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर महासंघ के पदाधिकारी व सदस्य मोमबत्तियां जलाकर आवाज बुलंद करेंगे। 4 व 5 अक्तूबर सायं को राज्य कर्मचारी अपने-अपने आवास,भवन पर मोमबत्ती जलाकर पुरानी पेंशन व्यवस्था लागू करने की मांग करेंगे और सरकार का ध्यान आकर्षित करेंगे।  और बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जब गोरखपुर सांसद थे तब उन्होंने तत्कालीन प्रधानमंत्री डा० मनमोहन सिंह को पत्र लिखकर पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल करने का अनुरोध किया था। अब वह स्वयं मुख्यमंत्री हैं  प्रदेश के कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाल कराएं। मुख्यमंत्री आसीन होने के उपरांत उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ में दिनांक 19 फरवरी 2020 इको गार्डन लखनऊ में वादा निभाओ रैली के माध्यम से ज्ञापन प्रस्तुत किया था। वर्ष 2019-20 में कोविड-19 महामारी में जन सेवा में व्यवस्था के कारण कोई कार्यवाही नहीं हो पाई। प्...

भाकियू (तोमर) ने एक पंचायत कर लगाया पुलिस व बिजली विभाग पर किसानों के उत्पीड़न का आरोप

जनपद मुज़फ्फरनगर। भारतीय किसान यूनियन तोमर के हजारों की संख्या में किसान छपार टोल फ्री करते हुए पंचायत की ओर कूच किया वहीं गुस्साए कार्यकर्ताओं ने ब्लाक परिसर के सामने घंटों रोड जाम किया वही भाकियू तोमर के जिला अध्यक्ष अखिलेश चौधरी ने कहा कृषि काले कानून वापस हो ओर  जनपद में पुलिस विभाग की कार्यशैली बहुत खराब हो चुकी है जिसके चलते किसानो में भारी रोष है और बढ़ती महंगाई जैसे बिजली की बढ़ी दरे ओर डीजल पेट्रोल की बढ़े दरे किसानों की कमर तोड़ने का काम कर रहे है इन्हें कम की जाए।  व भाकियू तोमर के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी संजीव तोमर ने कहा गन्ने का भाव 450 प्रति कुंटल हो और किसानों का संपूर्ण कर्ज माफ किया जाए वह किसानों के गन्ने का भुगतान मय ब्याज सहित जल्द से जल्द कराया जाए उत्तर प्रदेश में आवारा पशुओं की जनसंख्या बढ़ती जा रही है वह किसानों की फसल बर्बाद कर रहे हैं इसका समाधान कराया जाए और कस्बा पुरकाजी में नशा और सट्टेबाजी का खेल जोरों शोरों से चल रहा है उस पर रोक लगाई जाए जनपदों के थाने में किसान और आम जनता का प्रति व्यवहार ठीक नहीं है इसमें सुधार कराया जाए चौधरी संजीव तोमर ने कहा अ...

आंखों की रोशनी तेज करने के लिये करें ये खास व्यायाम

आंखें हमारे शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग हैं। इसलिए यह जिम्मेदारी बनती है कि हम इनका बखूबी ख्याल रखें। आंखों का स्वास्थ्य असंयमित और अनियमित जीवनशौली के कारण बिगड़ता है। अक्सर यह देखा गया है कि उम्र के साथ ही हमारी आंखों के आस-पास की मांसपेशियां अपना लचीलापन खोने लगती हैं और कठोर हो जाती है। आंखें तभी तक ठीक काम करती हैं जब तक उनकी कनीनिका, जलीय द्रव, ताल और ताल के पीछे रहने वाले द्रव्य स्वच्छ रहते हैं। इनमें से किसी के भी स्वच्छ न होने पर दृष्टि से संबंधित रोग हो जाते हैं। आंखों को किसी भी प्रकार के रोगों से दूर रखने के लिए सबसे अच्छा तरीका यह है कि आप आंखों से संबंधित योगा करें। जी हां, योगा एक ऐसी दवा है जिससे आंखों को स्वस्थ रखा जा सकता है। इस व्यस्त जीवन में अक्सर लोग आपनी आंखों का खयाल नहीं रख पाते। नींद कम लेना, लगातार नजला-जुखाम रहना, धुआं और धूल वाले स्थान पर रहना, आंखों की अच्छी तरह सफाई न करना आदि कई कारण हैं जिनसे आंखों की दृष्टि पर बुरा प्रभाव पड़ता है। आंखों को स्वस्थ्य रखने के लिए कुछ ऐसे व्यायाम हैं जिनका प्रयोग कर आप अपने नेत्रों को स्वस्थ बना सकते हैं। पल्मिंग-  घंटो...