Skip to main content

नगर ​निगम की पहल, बिजली-पानी-गंदगी की समस्या का अब होगा तुरंत समाधान...

सहारनपुर। यदि आपकी गली या बाजार के कूड़ा घर से कूड़े का उठान नहीं हो रहा है, यदि आपके गली-मौहल्ले में पानी लिकेज हो रहा है या आपके घर के आस पास गंदगी व्याप्त है, या फिर आपकी गली के खंभे की लाइट खराब है, तो इसके लिए अब आपको न तो नगर निगम के चक्कर लगाने की आवश्यकता है और न ही अफसरों के चक्कर काटने की जरुरत है। बस अपना मोबाइल उठाइए और निगम के टोल फ्री नंबर 18001803316 पर फोन कर अपनी शिकायत दर्ज कराइए। आपकी समस्या का समाधान उसी दिन हो जायेगा। स्मार्ट सिटी की ओर बढ़ते सहारनपुर के लिए नगर निगम ने अपनी सेवाओं को भी स्मार्ट बनाने की दिशा में कार्य करना शुरु कर दिया है।


उक्त हेल्पलाइन नंबर के अलावा आप 8477008027 नंबर और लैंडलाइन नंबर 0132-2648112 पर भी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। सुबह छह बजे से रात दस बजे तक नगर निगम के उक्त सभी नंबरों पर शिकायत दर्ज करायी जा सकती है। गत 15 नवंबर से 27 नंवबर तक स्वास्थय विभाग, जलकल विभाग व पथ प्रकाश विभाग से संबंधित कुल 180 शिकायतें नगर निगम को उक्त नंबरों पर प्राप्त हुई थी जिनमें से त्वरित कार्रवाई करते हुए 127 का निस्तारण किया जा चुका है और बाकि का निस्तारण करने की प्रक्रिया चल रही है। उक्त अंतराल में स्वास्थय विभाग से संबंद्ध नगर निगम को कुल 70 शिकायतें मिली थी जिनमें से 42 का निस्तारण किया जा चुका है।


इसी तरह जलकल विभाग की 30 में से 25 और पथ प्रकाश से संबंधित प्राप्त 80 शिकायतों में से 60 शिकायतों का निस्तारण किया जा चुका है। नगरायुक्त ज्ञानेन्द्र सिंह ने बताया कि नगर निगम के शिकायत प्रकोष्ठ को पूर्ण सक्रिय कर दिया गया है। हमारी कोशिश है कि नगर निगम की हेल्पलाइन डायल 100 की तर्ज पर काम करें ,जैसे ही किसी नागरिक की शिकायत प्राप्त हो तुरंत उससे संबंधित निगम कर्मचारी वहां पहुंचकर उसका समाधान कर दें, हम अपने इस उद्देश्य में काफी सफल भी हुए है। यदि अभी कहीं कोई कमी है तो उसे भी दूर किया जा रहा है।  उन्होंने नागरिकों से अपील की है कि पथ प्रकाश, स्वास्थय विभाग व जलकल आदि विभागों से संबंधित कोई भी शिकायत वे नगर निगम के हेल्पलाइन नंबरों पर करें, उनका तुरंत समाधान कराने का प्रयास किया जायेगा।


 


Popular posts from this blog

पुरानी पेंशन बहाली के लिए मोमबत्ती जलाकर आवाज़ उठाएंगे कर्मचारी

सहारनपुर: उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ के ज़िला अर्जुन सिंह त्यागी ने विकास भवन में महासंघ के पदाधिकारियों व सदस्यों के साथ बैठक में ये निर्णय लिया गया कि लखनऊ प्रांतीय अध्यक्ष कमलेश मिश्रा के आह्वान पर   पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर महासंघ के पदाधिकारी व सदस्य मोमबत्तियां जलाकर आवाज बुलंद करेंगे। 4 व 5 अक्तूबर सायं को राज्य कर्मचारी अपने-अपने आवास,भवन पर मोमबत्ती जलाकर पुरानी पेंशन व्यवस्था लागू करने की मांग करेंगे और सरकार का ध्यान आकर्षित करेंगे।  और बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जब गोरखपुर सांसद थे तब उन्होंने तत्कालीन प्रधानमंत्री डा० मनमोहन सिंह को पत्र लिखकर पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल करने का अनुरोध किया था। अब वह स्वयं मुख्यमंत्री हैं  प्रदेश के कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाल कराएं। मुख्यमंत्री आसीन होने के उपरांत उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ में दिनांक 19 फरवरी 2020 इको गार्डन लखनऊ में वादा निभाओ रैली के माध्यम से ज्ञापन प्रस्तुत किया था। वर्ष 2019-20 में कोविड-19 महामारी में जन सेवा में व्यवस्था के कारण कोई कार्यवाही नहीं हो पाई। प्...

भाकियू (तोमर) ने एक पंचायत कर लगाया पुलिस व बिजली विभाग पर किसानों के उत्पीड़न का आरोप

जनपद मुज़फ्फरनगर। भारतीय किसान यूनियन तोमर के हजारों की संख्या में किसान छपार टोल फ्री करते हुए पंचायत की ओर कूच किया वहीं गुस्साए कार्यकर्ताओं ने ब्लाक परिसर के सामने घंटों रोड जाम किया वही भाकियू तोमर के जिला अध्यक्ष अखिलेश चौधरी ने कहा कृषि काले कानून वापस हो ओर  जनपद में पुलिस विभाग की कार्यशैली बहुत खराब हो चुकी है जिसके चलते किसानो में भारी रोष है और बढ़ती महंगाई जैसे बिजली की बढ़ी दरे ओर डीजल पेट्रोल की बढ़े दरे किसानों की कमर तोड़ने का काम कर रहे है इन्हें कम की जाए।  व भाकियू तोमर के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी संजीव तोमर ने कहा गन्ने का भाव 450 प्रति कुंटल हो और किसानों का संपूर्ण कर्ज माफ किया जाए वह किसानों के गन्ने का भुगतान मय ब्याज सहित जल्द से जल्द कराया जाए उत्तर प्रदेश में आवारा पशुओं की जनसंख्या बढ़ती जा रही है वह किसानों की फसल बर्बाद कर रहे हैं इसका समाधान कराया जाए और कस्बा पुरकाजी में नशा और सट्टेबाजी का खेल जोरों शोरों से चल रहा है उस पर रोक लगाई जाए जनपदों के थाने में किसान और आम जनता का प्रति व्यवहार ठीक नहीं है इसमें सुधार कराया जाए चौधरी संजीव तोमर ने कहा अ...

आंखों की रोशनी तेज करने के लिये करें ये खास व्यायाम

आंखें हमारे शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग हैं। इसलिए यह जिम्मेदारी बनती है कि हम इनका बखूबी ख्याल रखें। आंखों का स्वास्थ्य असंयमित और अनियमित जीवनशौली के कारण बिगड़ता है। अक्सर यह देखा गया है कि उम्र के साथ ही हमारी आंखों के आस-पास की मांसपेशियां अपना लचीलापन खोने लगती हैं और कठोर हो जाती है। आंखें तभी तक ठीक काम करती हैं जब तक उनकी कनीनिका, जलीय द्रव, ताल और ताल के पीछे रहने वाले द्रव्य स्वच्छ रहते हैं। इनमें से किसी के भी स्वच्छ न होने पर दृष्टि से संबंधित रोग हो जाते हैं। आंखों को किसी भी प्रकार के रोगों से दूर रखने के लिए सबसे अच्छा तरीका यह है कि आप आंखों से संबंधित योगा करें। जी हां, योगा एक ऐसी दवा है जिससे आंखों को स्वस्थ रखा जा सकता है। इस व्यस्त जीवन में अक्सर लोग आपनी आंखों का खयाल नहीं रख पाते। नींद कम लेना, लगातार नजला-जुखाम रहना, धुआं और धूल वाले स्थान पर रहना, आंखों की अच्छी तरह सफाई न करना आदि कई कारण हैं जिनसे आंखों की दृष्टि पर बुरा प्रभाव पड़ता है। आंखों को स्वस्थ्य रखने के लिए कुछ ऐसे व्यायाम हैं जिनका प्रयोग कर आप अपने नेत्रों को स्वस्थ बना सकते हैं। पल्मिंग-  घंटो...