Skip to main content

सहारनपुर में सौ करोड रूपये की डलेंगीं सीवर लाईन

सहारनपुर। मेयर संजीव वालिया ने बुधवार सुबह खेमका सदन के निकट सड़क पर गेंती मारकर सौ करोड़ रुपये की सीवर लाईन का उद्घाटन किया। उन्होंने बताया कि छह वार्डों की ये योजना काफी समय से लखनऊ में अटकी थी। नगर विकास मंत्री श्री सुरेश खन्ना जी के सहयोग से विशेष प्रयास कर स्वीकृत करायी गयी है। इससे इन वार्डों में सीवर की लंबे समय से चली आ रही समस्याओं का निस्तारण हो सकेगा। तीन हजार घरों को नये सीवर कनक्शन भी निगम द्वारा निशुल्क दिए जायेंगे। उन्होंने लोगों को आश्वस्त किया कि योजना के क्रियान्वयन में उनकी भावनाओं को ध्यान में रखा जायेगा।


क्षेत्र के लोगों का कहना था कि वे पिछले पचास साल से सीवर की समस्या से त्रस्त है, वह चाहते हैं कि उनके क्षेत्र में नयी लाईन डाली जाए और जनसंख्या के हिसाब से बड़े पाइप डाले जाएं और उनका लेवल भी ठीक रखा जाएं। इस पर मेयर संजीव वालिया ने जल निगम के एई व जेई को निर्देश दिए कि वे क्षेत्रीय पार्षद को साथ लेकर लोगों के साथ एक बैठक कर लें और उनकी समस्याओं का निस्तारण कराते हुए कार्य कराएं। नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा कि छह वार्डों की करीब 33 हजार की आबादी को सीवर की सुविधा नहीं मिल पा रही थी, इस योजना के पूरा हो जाने पर जहां इस सुविधा से वंचित लोगों को सीवर की सुविधा मिलेगी वहीं अन्य पुरानी लाईनों की मरम्मत, सफाई व बदलने का काम भी किया जायेगा।



एक डारेक्ट इन लाइन पम्पिंग सिस्टम भी एसटीपी पर लगाया जायेगा, जिससे सात एमएलडी सीवर निस्तारण हो सकेगा। इससे पूर्व क्षेत्र के लोगों ने मेयर संजीव वालिया, नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह व क्षेत्रीय पार्षद संजय गर्ग का माल्यार्पण कर स्वागत किया।जल निगम के अधिशासी अभियंता शैलेन्द्र गर्ग ने लोगों को परियोजना की विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि यह सीवर लाईन अमृत योजना के तहत डाली जा रही है। इसमें शहर के छह वार्डों, वार्ड नं. 55 चंद्रनगर, वार्ड नं.16 नवीननगर, वार्ड नं.48 आवास विकास, वार्ड नं.37 गिल कॉलोनी, वार्ड नं.50 हकीकत नगर, व वार्ड नं.34 इलाहीपुरा में 59 किमी. लंबी नयी सीवर लाईन तथा 14 किमी लंबी पुरानी सीवर लाईन की पुर्नस्थापना का कार्य किये जाने के अलावा 2.14 किमी लंबी सीवर लाईन की सफाई का कार्य किया जायेगा।इस अवसर पर पूर्व विधायक लाज कृष्ण गांधी, पार्षद संजय गर्ग, सिद्धार्थ सैनी, सईद सिद्दकी, अरुण गांगियान, अमित त्यागी व दिग्विजय चौहान के अलावा क्षेत्र के विशेष खन्ना, ़ऋषि कपूर,पवन गुुलाटी,आशु गांधी, सुशांत, गौरांग अरोड़ा, नीटू अरोड़ा व रविन्द्र शर्मा पिंकी आदि शामिल रहे।


Popular posts from this blog

पुरानी पेंशन बहाली के लिए मोमबत्ती जलाकर आवाज़ उठाएंगे कर्मचारी

सहारनपुर: उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ के ज़िला अर्जुन सिंह त्यागी ने विकास भवन में महासंघ के पदाधिकारियों व सदस्यों के साथ बैठक में ये निर्णय लिया गया कि लखनऊ प्रांतीय अध्यक्ष कमलेश मिश्रा के आह्वान पर   पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर महासंघ के पदाधिकारी व सदस्य मोमबत्तियां जलाकर आवाज बुलंद करेंगे। 4 व 5 अक्तूबर सायं को राज्य कर्मचारी अपने-अपने आवास,भवन पर मोमबत्ती जलाकर पुरानी पेंशन व्यवस्था लागू करने की मांग करेंगे और सरकार का ध्यान आकर्षित करेंगे।  और बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जब गोरखपुर सांसद थे तब उन्होंने तत्कालीन प्रधानमंत्री डा० मनमोहन सिंह को पत्र लिखकर पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल करने का अनुरोध किया था। अब वह स्वयं मुख्यमंत्री हैं  प्रदेश के कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाल कराएं। मुख्यमंत्री आसीन होने के उपरांत उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ में दिनांक 19 फरवरी 2020 इको गार्डन लखनऊ में वादा निभाओ रैली के माध्यम से ज्ञापन प्रस्तुत किया था। वर्ष 2019-20 में कोविड-19 महामारी में जन सेवा में व्यवस्था के कारण कोई कार्यवाही नहीं हो पाई। प्...

भाकियू (तोमर) ने एक पंचायत कर लगाया पुलिस व बिजली विभाग पर किसानों के उत्पीड़न का आरोप

जनपद मुज़फ्फरनगर। भारतीय किसान यूनियन तोमर के हजारों की संख्या में किसान छपार टोल फ्री करते हुए पंचायत की ओर कूच किया वहीं गुस्साए कार्यकर्ताओं ने ब्लाक परिसर के सामने घंटों रोड जाम किया वही भाकियू तोमर के जिला अध्यक्ष अखिलेश चौधरी ने कहा कृषि काले कानून वापस हो ओर  जनपद में पुलिस विभाग की कार्यशैली बहुत खराब हो चुकी है जिसके चलते किसानो में भारी रोष है और बढ़ती महंगाई जैसे बिजली की बढ़ी दरे ओर डीजल पेट्रोल की बढ़े दरे किसानों की कमर तोड़ने का काम कर रहे है इन्हें कम की जाए।  व भाकियू तोमर के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी संजीव तोमर ने कहा गन्ने का भाव 450 प्रति कुंटल हो और किसानों का संपूर्ण कर्ज माफ किया जाए वह किसानों के गन्ने का भुगतान मय ब्याज सहित जल्द से जल्द कराया जाए उत्तर प्रदेश में आवारा पशुओं की जनसंख्या बढ़ती जा रही है वह किसानों की फसल बर्बाद कर रहे हैं इसका समाधान कराया जाए और कस्बा पुरकाजी में नशा और सट्टेबाजी का खेल जोरों शोरों से चल रहा है उस पर रोक लगाई जाए जनपदों के थाने में किसान और आम जनता का प्रति व्यवहार ठीक नहीं है इसमें सुधार कराया जाए चौधरी संजीव तोमर ने कहा अ...

आंखों की रोशनी तेज करने के लिये करें ये खास व्यायाम

आंखें हमारे शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग हैं। इसलिए यह जिम्मेदारी बनती है कि हम इनका बखूबी ख्याल रखें। आंखों का स्वास्थ्य असंयमित और अनियमित जीवनशौली के कारण बिगड़ता है। अक्सर यह देखा गया है कि उम्र के साथ ही हमारी आंखों के आस-पास की मांसपेशियां अपना लचीलापन खोने लगती हैं और कठोर हो जाती है। आंखें तभी तक ठीक काम करती हैं जब तक उनकी कनीनिका, जलीय द्रव, ताल और ताल के पीछे रहने वाले द्रव्य स्वच्छ रहते हैं। इनमें से किसी के भी स्वच्छ न होने पर दृष्टि से संबंधित रोग हो जाते हैं। आंखों को किसी भी प्रकार के रोगों से दूर रखने के लिए सबसे अच्छा तरीका यह है कि आप आंखों से संबंधित योगा करें। जी हां, योगा एक ऐसी दवा है जिससे आंखों को स्वस्थ रखा जा सकता है। इस व्यस्त जीवन में अक्सर लोग आपनी आंखों का खयाल नहीं रख पाते। नींद कम लेना, लगातार नजला-जुखाम रहना, धुआं और धूल वाले स्थान पर रहना, आंखों की अच्छी तरह सफाई न करना आदि कई कारण हैं जिनसे आंखों की दृष्टि पर बुरा प्रभाव पड़ता है। आंखों को स्वस्थ्य रखने के लिए कुछ ऐसे व्यायाम हैं जिनका प्रयोग कर आप अपने नेत्रों को स्वस्थ बना सकते हैं। पल्मिंग-  घंटो...