Skip to main content

क्रिसमस की पूर्व संध्या पर हर गिरजाघर हुआ रोशन


सहारनपुर। महानगर के गिरजाघरों में क्रिसमस की पूर्व संध्या पर उल्लास देखते ही बनता है। मंगलवार को चर्च को प्रार्थना सभा के लिए विशेष रूप से सजाया गया है। रोशनी से नहाए चर्च आकर्षण का केन्द्र बने रहे। बुधवार सुबह प्रार्थना सभा का आयोजन होगा। ईसाई समुदाय द्वारा घरों पर बिजली की सजावट की गई। बाजारों में क्रिसमस का उल्लास देखते ही बनता था। सोफिया मार्केट स्थित सोफिया गर्ल्स हाई स्कूल के प्रांगण में स्थित सेक्रेट हार्ट चर्च को विशेष रूप से सजाया गया है। मिशन कंपाउंड स्थित सीएनआइ चर्च के फादर एन.दास ने बताया कि क्रिसमस पर विशेष झांकी तैयारी की गई।


सुबह विशेष प्रार्थना सभा होगी। इसके बाद सभी को क्रिसमस के उपहार दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि इस बार 25 की रात्रि 12 बजे केक सेरोमनी की जायेगी। तथा 29 दिसंबर को प्रीतियोगिता का आयोजन किया जायेगा। चर्च कंपाउंड स्थित सेंट थामस चर्च, गिल कालोनी स्थित असेम्बली आफ गार्ड चर्च तथा चर्च रोड स्थित थाना सदर बाजार के सामने सेवेंथ-डे एडवेंटिस्ट चर्च को विशेष रूप से सजाया गया है। यहां सुबह प्रार्थना के बाद क्रिसमस के उपहारों का आदान-प्रदान किया जायेगा। रोशनी से जगमग चर्च की सुंदरता देखते ही बनती थी।


गिल कालोनी में वर्ष-1916 में अंग्रेज शू-मेकर द्वारा असेंबली आफ गार्ड चर्च की स्थापना कराई थी। चर्च की स्थापना के समय आसपास के क्षेत्र में बाग होते थे। आज यह चर्च चारों ओर घनी आबादी के बीच आ गया है। थाना सदर बाजार के सामने सेवेंथ-डे एडवेंटिस्ट चर्च की स्थापना वर्ष-1960 में अंग्रेज आरएम मैसी ने कराई थी। वहीं यहां के पहले पास्टर रहे। प्रार्थना के लिए चर्च को विशेष रूप से सजाया गया है। रेलवे कालोनी के निकट मैथोडिस्ट चर्च में क्रिसमस के लिए विशेष तैयारियां की गई है। चर्च पर बिजली की आकर्षक सजावट की गई है।


सांता क्लॉज की ड्रेस खरीदने को बच्चों में उत्साह-
क्रिसमस को लेकर महानगर के बाजारों में रौनक है। सांता क्लॉज की ड्रेस खरीदने को लेकर बच्चों में भारी उत्साह है। कोर्ट रोड के व्यापारी सुरेश कुमार ने बताया कि बाजार में बच्चे की उम्र के हिसाब से 100 रुपये से लेकर एक हजार रुपये की सांता क्लॉज की ड्रेस आई है। इसी तरह क्रिसमस ट्री 200 रुपये लेकर साइज के हिसाब से पांच हजार रुपये तक है। इसके अलावा क्रिसमस पर सजावट के सामान की बिक्री हुई है। बाजार में रंग-बिरंगी लाइटों वाली झालरों को ज्यादा पसंद किया गया है। इसके अलावा घंटी, सितारे, पतंग की कागज से ईसा मसीह से संबंधित चित्रों और उनके संदेश लिखी पेंटिंग की खूब बिक्री हुई है। 


केक की कराई एडवांस बुकिंग-
बाजार में क्रिसमस पर केक की एडवांस बुकिंग की गई। इस दिन के लिए ईसाई समाज के लिए लोग स्पेशल केक तैयार कराते हैं। कोर्ट रोड के बैकरी व्यापारी सोनू नारंग ने बताया कि क्रिसमस के लिए स्पेशल ब्राउन केक तैयार किया गया है, जिसमें मेवे और चाकलेट अत्यधिक इस्तेमाल किया जाता है। केक के लिए ईसाई समाज के लोगों ने एडवांस बुकिंग करा दी थी। 


होटल रहेंगे फुल- 
बुधवार को क्रिसमस पर्व पर महानगर में होटलों पर कार्यक्रम का आयोजन होगा। कुछ परिवारों ने रात का खाना होटल में खाने की तैयारी है। इसके लिए होटलों में एडवांस बुकिंग कराई गई है। महानगर अधिकांश होटल बुधवार की रात फुल रहेंगे। -रिपोर्ट आरिफ अंसारी


                                          


Popular posts from this blog

पुरानी पेंशन बहाली के लिए मोमबत्ती जलाकर आवाज़ उठाएंगे कर्मचारी

सहारनपुर: उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ के ज़िला अर्जुन सिंह त्यागी ने विकास भवन में महासंघ के पदाधिकारियों व सदस्यों के साथ बैठक में ये निर्णय लिया गया कि लखनऊ प्रांतीय अध्यक्ष कमलेश मिश्रा के आह्वान पर   पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर महासंघ के पदाधिकारी व सदस्य मोमबत्तियां जलाकर आवाज बुलंद करेंगे। 4 व 5 अक्तूबर सायं को राज्य कर्मचारी अपने-अपने आवास,भवन पर मोमबत्ती जलाकर पुरानी पेंशन व्यवस्था लागू करने की मांग करेंगे और सरकार का ध्यान आकर्षित करेंगे।  और बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जब गोरखपुर सांसद थे तब उन्होंने तत्कालीन प्रधानमंत्री डा० मनमोहन सिंह को पत्र लिखकर पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल करने का अनुरोध किया था। अब वह स्वयं मुख्यमंत्री हैं  प्रदेश के कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाल कराएं। मुख्यमंत्री आसीन होने के उपरांत उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ में दिनांक 19 फरवरी 2020 इको गार्डन लखनऊ में वादा निभाओ रैली के माध्यम से ज्ञापन प्रस्तुत किया था। वर्ष 2019-20 में कोविड-19 महामारी में जन सेवा में व्यवस्था के कारण कोई कार्यवाही नहीं हो पाई। प्...

भाकियू (तोमर) ने एक पंचायत कर लगाया पुलिस व बिजली विभाग पर किसानों के उत्पीड़न का आरोप

जनपद मुज़फ्फरनगर। भारतीय किसान यूनियन तोमर के हजारों की संख्या में किसान छपार टोल फ्री करते हुए पंचायत की ओर कूच किया वहीं गुस्साए कार्यकर्ताओं ने ब्लाक परिसर के सामने घंटों रोड जाम किया वही भाकियू तोमर के जिला अध्यक्ष अखिलेश चौधरी ने कहा कृषि काले कानून वापस हो ओर  जनपद में पुलिस विभाग की कार्यशैली बहुत खराब हो चुकी है जिसके चलते किसानो में भारी रोष है और बढ़ती महंगाई जैसे बिजली की बढ़ी दरे ओर डीजल पेट्रोल की बढ़े दरे किसानों की कमर तोड़ने का काम कर रहे है इन्हें कम की जाए।  व भाकियू तोमर के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी संजीव तोमर ने कहा गन्ने का भाव 450 प्रति कुंटल हो और किसानों का संपूर्ण कर्ज माफ किया जाए वह किसानों के गन्ने का भुगतान मय ब्याज सहित जल्द से जल्द कराया जाए उत्तर प्रदेश में आवारा पशुओं की जनसंख्या बढ़ती जा रही है वह किसानों की फसल बर्बाद कर रहे हैं इसका समाधान कराया जाए और कस्बा पुरकाजी में नशा और सट्टेबाजी का खेल जोरों शोरों से चल रहा है उस पर रोक लगाई जाए जनपदों के थाने में किसान और आम जनता का प्रति व्यवहार ठीक नहीं है इसमें सुधार कराया जाए चौधरी संजीव तोमर ने कहा अ...

आंखों की रोशनी तेज करने के लिये करें ये खास व्यायाम

आंखें हमारे शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग हैं। इसलिए यह जिम्मेदारी बनती है कि हम इनका बखूबी ख्याल रखें। आंखों का स्वास्थ्य असंयमित और अनियमित जीवनशौली के कारण बिगड़ता है। अक्सर यह देखा गया है कि उम्र के साथ ही हमारी आंखों के आस-पास की मांसपेशियां अपना लचीलापन खोने लगती हैं और कठोर हो जाती है। आंखें तभी तक ठीक काम करती हैं जब तक उनकी कनीनिका, जलीय द्रव, ताल और ताल के पीछे रहने वाले द्रव्य स्वच्छ रहते हैं। इनमें से किसी के भी स्वच्छ न होने पर दृष्टि से संबंधित रोग हो जाते हैं। आंखों को किसी भी प्रकार के रोगों से दूर रखने के लिए सबसे अच्छा तरीका यह है कि आप आंखों से संबंधित योगा करें। जी हां, योगा एक ऐसी दवा है जिससे आंखों को स्वस्थ रखा जा सकता है। इस व्यस्त जीवन में अक्सर लोग आपनी आंखों का खयाल नहीं रख पाते। नींद कम लेना, लगातार नजला-जुखाम रहना, धुआं और धूल वाले स्थान पर रहना, आंखों की अच्छी तरह सफाई न करना आदि कई कारण हैं जिनसे आंखों की दृष्टि पर बुरा प्रभाव पड़ता है। आंखों को स्वस्थ्य रखने के लिए कुछ ऐसे व्यायाम हैं जिनका प्रयोग कर आप अपने नेत्रों को स्वस्थ बना सकते हैं। पल्मिंग-  घंटो...