सहारनपुर। महर्षि श्रद्धानंद बलिदान दिवस के उपलक्ष में महिला आर्य समाज बढेडी नागल में चल रहे तीन दिवसीय सामवेद परायण यज्ञ में दूसरे दिन प्रवचन करते हुए डॉ. अन्नपूर्णा नें कहा कि हमारे दुखों का असली कारण अपने भगवान से विमुख होना है। मुख्य वक्ता के रूप में डॉ. अन्नपूर्णा ने कहा कि यह शाश्वत सत्य है कि जो प्राणी ईश्वर का स्मरण करता रहता है वही सुखी रहता है उन्होंने ईश्वरीय प्रार्थना में मंत्रों का सही उच्चारण करने पर बल देते हुए कहा कि मंत्रों का गलत उच्चारण हमें गलत फल ही देगा इसलिए सही उच्चारण का विशेष ध्यान रखें।
उन्होंने नारी को सर्वोत्तम बताते हुए कहा कि नारी ही मानव जाति की निर्मात्री है छत्रपति शिवाजी और महाराणा प्रताप जैसे महान व्यक्ति माताओं के संस्कारों के कारण ही देश को प्राप्त हुए। इस दौरान ,ओमवीर आर्य, हेमंत अरोड़ा, विपिन, गजेंद्र, जगबीर सिंह, राजवीर सिंह, विनोद आर्य, अनमोल, विजय पाल सिंह, सृष्टि आर्या, डॉ शिवपूजन, डॉ महावीर, प्रमिल आर्य, सुमेधा आर्य, अशोक प्रबोध, आदि रहे