Skip to main content

निगम कार्यकारणी की बैठक मे 193 करोड़ 56 लाख रुपये व्यय का बजट पारित



सहारनपुर। नगर निगम की मान्य कार्यकारणी समिति द्वारा  2019-20 का 193 करोड़ 56 लाख रुपये का पुनरीक्षित बजट सर्वसम्मति से पारित किया गया। मेयर संजीव वालिया की अध्यक्षता में हुई बैठक में लेेखाधिकारी राजीव कुशवाह ने नगर निगम की मान्य कार्यकारणी समिति के समक्ष बजट प्रस्तुत किया। जिस पर कार्यकारणी समिति के सदस्य पार्षदों द्वारा मांगी गयी जानकारी पर लेखाधिकारी राजीव कुशवाह व नगरायुक्त ज्ञानेन्द्र सिंह ने जानकारी दी। इसके बाद सर्वसम्मति से बजट पारित कर दिया गया।


लेखाधिकारी राजीव कुशवाह ने नगर निगम की कार्यकारणी समिति के समक्ष प्रस्तुत किये गए बजट में 224 करोड़ 29 लाख 54 हजार रुपये की प्राप्तियों तथा 193 करोड़ 56 लाख 50 हजार रुपये के व्यय का अनुमान दर्शाया गया है। लेखाधिकारी कुशवाह ने कार्यकारणी समिति को बताया कि प्राप्तियों राजस्व प्राप्ति 169 करोड़ 27 लाख रुपये तथा पूंजीगत प्राप्तियां 54 लाख 7 हजार का अनुमान है। व्यय में राजस्व व्यय वेतन पेंशन आदि पर 155 करोड़ 50 लाख तथा पूंजीगत विकाय कार्यों पर 37 करोड़ 56 लाख रुपये व्यय का अनुमान है।


इसके अतिरिक्त गत 31 जुलाई 2019 को संपन्न हुई बैठक की कार्यवाही की पुष्टि और शहर के विकास कार्यों का अनुमोदन किया गया। इसके अतिरिक्त नगर की यातायात व्यवस्था को देखते हुए कुमार सिनेमा पुल (चतरा पुल), दाल मंडी पुल व सब्जी पुल के चौड़ीकरण हेतु उप्र सेतु निगम को ड्राईंग, डिजाइन व मिट्टी की टेस्टिंग के लिए दस लाख रुपये भेजने को स्वीकृति प्रदान की गयी। बैठक में कार्यकारणी समिति सदस्यों में उपसभापति रमेश छाबड़ा, आशुतोष सहगल, शहजाद चौधरी, अशोक राजपूत, फजर्लुरहमान, यशपाल पुंडीर, अभिषेक टिंकू अरोड़ा,


संजय गर्ग, सिद्धार्थ सैनी, चंद्रजीत निक्कू व मानसिंह जैन के अलावा सहायक नगरायुक्त संजय कुमार, मुख्य अभियंता निर्माण बी के सिंह, उपनगरायुक्त दिनेश यादव, अपर नगरायुक्त रवीशा चौधरी, अधिशासी अभियंता निर्माण आलोक श्रीवास्तव, अधिक्षण अभियंता जलकल शैलेन्द्र गर्ग, कर निर्धारण अधिकारी विनय शर्मा आदि शामिल रहे। बाद में मेयर संजीव वालिया व नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह ने सभी कार्यकारणी सदस्यों से स्वच्छता सर्वेक्षण 2020 में सहारनपुर को टॉप टेन में लाने के लिए सहयोग देने की अपील की।


Popular posts from this blog

पुरानी पेंशन बहाली के लिए मोमबत्ती जलाकर आवाज़ उठाएंगे कर्मचारी

सहारनपुर: उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ के ज़िला अर्जुन सिंह त्यागी ने विकास भवन में महासंघ के पदाधिकारियों व सदस्यों के साथ बैठक में ये निर्णय लिया गया कि लखनऊ प्रांतीय अध्यक्ष कमलेश मिश्रा के आह्वान पर   पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर महासंघ के पदाधिकारी व सदस्य मोमबत्तियां जलाकर आवाज बुलंद करेंगे। 4 व 5 अक्तूबर सायं को राज्य कर्मचारी अपने-अपने आवास,भवन पर मोमबत्ती जलाकर पुरानी पेंशन व्यवस्था लागू करने की मांग करेंगे और सरकार का ध्यान आकर्षित करेंगे।  और बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जब गोरखपुर सांसद थे तब उन्होंने तत्कालीन प्रधानमंत्री डा० मनमोहन सिंह को पत्र लिखकर पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल करने का अनुरोध किया था। अब वह स्वयं मुख्यमंत्री हैं  प्रदेश के कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाल कराएं। मुख्यमंत्री आसीन होने के उपरांत उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ में दिनांक 19 फरवरी 2020 इको गार्डन लखनऊ में वादा निभाओ रैली के माध्यम से ज्ञापन प्रस्तुत किया था। वर्ष 2019-20 में कोविड-19 महामारी में जन सेवा में व्यवस्था के कारण कोई कार्यवाही नहीं हो पाई। प्...

भाकियू (तोमर) ने एक पंचायत कर लगाया पुलिस व बिजली विभाग पर किसानों के उत्पीड़न का आरोप

जनपद मुज़फ्फरनगर। भारतीय किसान यूनियन तोमर के हजारों की संख्या में किसान छपार टोल फ्री करते हुए पंचायत की ओर कूच किया वहीं गुस्साए कार्यकर्ताओं ने ब्लाक परिसर के सामने घंटों रोड जाम किया वही भाकियू तोमर के जिला अध्यक्ष अखिलेश चौधरी ने कहा कृषि काले कानून वापस हो ओर  जनपद में पुलिस विभाग की कार्यशैली बहुत खराब हो चुकी है जिसके चलते किसानो में भारी रोष है और बढ़ती महंगाई जैसे बिजली की बढ़ी दरे ओर डीजल पेट्रोल की बढ़े दरे किसानों की कमर तोड़ने का काम कर रहे है इन्हें कम की जाए।  व भाकियू तोमर के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी संजीव तोमर ने कहा गन्ने का भाव 450 प्रति कुंटल हो और किसानों का संपूर्ण कर्ज माफ किया जाए वह किसानों के गन्ने का भुगतान मय ब्याज सहित जल्द से जल्द कराया जाए उत्तर प्रदेश में आवारा पशुओं की जनसंख्या बढ़ती जा रही है वह किसानों की फसल बर्बाद कर रहे हैं इसका समाधान कराया जाए और कस्बा पुरकाजी में नशा और सट्टेबाजी का खेल जोरों शोरों से चल रहा है उस पर रोक लगाई जाए जनपदों के थाने में किसान और आम जनता का प्रति व्यवहार ठीक नहीं है इसमें सुधार कराया जाए चौधरी संजीव तोमर ने कहा अ...

आंखों की रोशनी तेज करने के लिये करें ये खास व्यायाम

आंखें हमारे शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग हैं। इसलिए यह जिम्मेदारी बनती है कि हम इनका बखूबी ख्याल रखें। आंखों का स्वास्थ्य असंयमित और अनियमित जीवनशौली के कारण बिगड़ता है। अक्सर यह देखा गया है कि उम्र के साथ ही हमारी आंखों के आस-पास की मांसपेशियां अपना लचीलापन खोने लगती हैं और कठोर हो जाती है। आंखें तभी तक ठीक काम करती हैं जब तक उनकी कनीनिका, जलीय द्रव, ताल और ताल के पीछे रहने वाले द्रव्य स्वच्छ रहते हैं। इनमें से किसी के भी स्वच्छ न होने पर दृष्टि से संबंधित रोग हो जाते हैं। आंखों को किसी भी प्रकार के रोगों से दूर रखने के लिए सबसे अच्छा तरीका यह है कि आप आंखों से संबंधित योगा करें। जी हां, योगा एक ऐसी दवा है जिससे आंखों को स्वस्थ रखा जा सकता है। इस व्यस्त जीवन में अक्सर लोग आपनी आंखों का खयाल नहीं रख पाते। नींद कम लेना, लगातार नजला-जुखाम रहना, धुआं और धूल वाले स्थान पर रहना, आंखों की अच्छी तरह सफाई न करना आदि कई कारण हैं जिनसे आंखों की दृष्टि पर बुरा प्रभाव पड़ता है। आंखों को स्वस्थ्य रखने के लिए कुछ ऐसे व्यायाम हैं जिनका प्रयोग कर आप अपने नेत्रों को स्वस्थ बना सकते हैं। पल्मिंग-  घंटो...