सहारनपुर। रेलवे स्टेशन स्थित वाल्मीकि मंदिर के पास एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें राहुल बहोत को उत्तर प्रदेष सफाई कर्मचारी संघ का जिलाध्यक्ष बनाया गया। उत्तर प्रदेष सफाई कर्मचारी संघ के मण्डल अध्यक्ष अन्नु बिरला द्वारा सफाई कर्मचारी संघ बॉडी का गठन जनपद सहारनपुर किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में भारत भूषण उपस्तिथ रहे। इस मोके पर विश्वास प्रधान, राज प्रधान, चौधरी तिलक राज, चौधरी इमरान अंसारी, हंस राज, रमेष टांक, सचिन बिरला, बबलू एवं अन्य साथियों की सहमति से उनकी उपस्थिति में यह फैसला लिया गया और सभी पदाधिकारियों को माला पहनाकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर सभी पदाधिकारियों का मुंह मिठा कराते हुए बधाई दी गयी।
सहारनपुर: उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ के ज़िला अर्जुन सिंह त्यागी ने विकास भवन में महासंघ के पदाधिकारियों व सदस्यों के साथ बैठक में ये निर्णय लिया गया कि लखनऊ प्रांतीय अध्यक्ष कमलेश मिश्रा के आह्वान पर पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर महासंघ के पदाधिकारी व सदस्य मोमबत्तियां जलाकर आवाज बुलंद करेंगे। 4 व 5 अक्तूबर सायं को राज्य कर्मचारी अपने-अपने आवास,भवन पर मोमबत्ती जलाकर पुरानी पेंशन व्यवस्था लागू करने की मांग करेंगे और सरकार का ध्यान आकर्षित करेंगे। और बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जब गोरखपुर सांसद थे तब उन्होंने तत्कालीन प्रधानमंत्री डा० मनमोहन सिंह को पत्र लिखकर पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल करने का अनुरोध किया था। अब वह स्वयं मुख्यमंत्री हैं प्रदेश के कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाल कराएं। मुख्यमंत्री आसीन होने के उपरांत उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ में दिनांक 19 फरवरी 2020 इको गार्डन लखनऊ में वादा निभाओ रैली के माध्यम से ज्ञापन प्रस्तुत किया था। वर्ष 2019-20 में कोविड-19 महामारी में जन सेवा में व्यवस्था के कारण कोई कार्यवाही नहीं हो पाई। प्...