Skip to main content

उत्तर प्रदेश की रैकिंग में विकास व कानून व्यवस्था मेें सहारनपुर प्रथम: आलोक कुमार



सहारनपुर। जिलाधिकारी आलोक कुमार पाण्डेय ने बताया है कि उत्तर प्रदेश सरकार के विकास एजेंडा कार्यक्रम एवं मुख्यमंत्री जी के प्राथमिकता के विकास कार्यक्रमों हेतु कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग, उत्तर प्रदेश द्वारा माह-नवम्बर, 2019 की प्रदेश के समस्त जनपदों की रैंकिग जारी की गयी है। रैंकिग हेतु जनपदों में चल रहे समस्त विकास कार्यक्रमों एवं कानून व्यवस्था के समस्त निर्धारित बिन्दूओं पर जनपद स्तर पर की गयी कार्यवाही एवं प्रगति को आधार बनाया गया है। रैंकिग में जनपद-सहारनपुर ने प्रदेश में 83.74 प्रतिशत अंकों के साथ प्रथम स्थान पर रहा।


गत माह जनपद सहारनपुर 73.85 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय स्थान पर रहा था। जिलाधिकारी ने बताया है कि पंचायती राज विभाग के कार्यक्रम स्वच्छ भारत मिशन। बेसिक शिक्षा विभाग के कार्यक्रम बच्चों को यूनिफार्म/बैग/जूता-मौजा, वितरण, पाठ्य पुस्तकों का निःशुल्क वितरण, अध्यापकों की उपलब्धता, छात्रों का नामांकन। कृषि विभाग के कार्यक्रम खाद्य एवं बीज की उपलब्धता, पारदर्शी किसान सेवा योजना, फसली ऋण मोचन योजना, डायरेक्ट बेनीफिट टांसर्फर योजना। गन्ना विभाग के कार्यक्रम कृृषको का गन्ना मूल्य भुगतान।


समाज कल्याण विभाग के कार्यक्रम पेंशन योजनाओं, छात्रवृत्ति वितरण। आपूर्ति विभाग के कार्यक्रम राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना व न्यूनत समर्थन मूल्य (धान क्रय)। विद्युत विभाग की योजनायें, विद्युत आपूर्ति, ट्रांस्फार्मरों का प्रतिस्थापन। राजस्व विभाग के कार्यक्रम चकबंदी वादों का निस्तारण, राजस्व वादों का निस्तारण, कर एवं करेत्तर राजस्व संग्रह, तहसील दिवस पर प्राप्त शिकायतों पर कार्यवाही। ग्राम्य विकास विभाग के कार्यक्रम मनरेगा, प्रधानमंत्री ग्राम सडक योजना, प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास। गृह विभाग के कार्यक्रम भू-माफियाओं के विरूद्व कार्यवाही, जघन्य अपराधों में कार्यवाही, महिला अपराधों में कार्यवाही की समीक्षा, थाना दिवस पर प्राप्त शिकायतों पर कार्यवाही, वाॅछित अपराधियों के विरूद्व कार्यवाही की समीक्षा।


स्वास्थ्य विभाग के कार्यक्रम संस्थागत-प्रसव, टीकाकरण, दवाओं की उपलब्धता, एम्बुलेंस सेवाओं की स्थिति, वेक्टर जनित रोग। नगर विकास विभाग के कार्यक्रम अपशिष्ट प्रबंधन, आदि कार्यक्रमों में जनपद की प्रगति 'ए' क्षेणी में रही है। जिलाधिकारी द्वारा उक्त उपलब्धि पर जनपदीय अधिकारियों को बधाई दी गयी है, आगामी माहों में जनपद को प्रदेश में प्रथम रैंक पर रहने हेतु कार्ययोजना तैयार कर प्रस्तुत करने के निर्देश दिये गये है। 


Popular posts from this blog

पुरानी पेंशन बहाली के लिए मोमबत्ती जलाकर आवाज़ उठाएंगे कर्मचारी

सहारनपुर: उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ के ज़िला अर्जुन सिंह त्यागी ने विकास भवन में महासंघ के पदाधिकारियों व सदस्यों के साथ बैठक में ये निर्णय लिया गया कि लखनऊ प्रांतीय अध्यक्ष कमलेश मिश्रा के आह्वान पर   पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर महासंघ के पदाधिकारी व सदस्य मोमबत्तियां जलाकर आवाज बुलंद करेंगे। 4 व 5 अक्तूबर सायं को राज्य कर्मचारी अपने-अपने आवास,भवन पर मोमबत्ती जलाकर पुरानी पेंशन व्यवस्था लागू करने की मांग करेंगे और सरकार का ध्यान आकर्षित करेंगे।  और बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जब गोरखपुर सांसद थे तब उन्होंने तत्कालीन प्रधानमंत्री डा० मनमोहन सिंह को पत्र लिखकर पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल करने का अनुरोध किया था। अब वह स्वयं मुख्यमंत्री हैं  प्रदेश के कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाल कराएं। मुख्यमंत्री आसीन होने के उपरांत उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ में दिनांक 19 फरवरी 2020 इको गार्डन लखनऊ में वादा निभाओ रैली के माध्यम से ज्ञापन प्रस्तुत किया था। वर्ष 2019-20 में कोविड-19 महामारी में जन सेवा में व्यवस्था के कारण कोई कार्यवाही नहीं हो पाई। प्...

भाकियू (तोमर) ने एक पंचायत कर लगाया पुलिस व बिजली विभाग पर किसानों के उत्पीड़न का आरोप

जनपद मुज़फ्फरनगर। भारतीय किसान यूनियन तोमर के हजारों की संख्या में किसान छपार टोल फ्री करते हुए पंचायत की ओर कूच किया वहीं गुस्साए कार्यकर्ताओं ने ब्लाक परिसर के सामने घंटों रोड जाम किया वही भाकियू तोमर के जिला अध्यक्ष अखिलेश चौधरी ने कहा कृषि काले कानून वापस हो ओर  जनपद में पुलिस विभाग की कार्यशैली बहुत खराब हो चुकी है जिसके चलते किसानो में भारी रोष है और बढ़ती महंगाई जैसे बिजली की बढ़ी दरे ओर डीजल पेट्रोल की बढ़े दरे किसानों की कमर तोड़ने का काम कर रहे है इन्हें कम की जाए।  व भाकियू तोमर के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी संजीव तोमर ने कहा गन्ने का भाव 450 प्रति कुंटल हो और किसानों का संपूर्ण कर्ज माफ किया जाए वह किसानों के गन्ने का भुगतान मय ब्याज सहित जल्द से जल्द कराया जाए उत्तर प्रदेश में आवारा पशुओं की जनसंख्या बढ़ती जा रही है वह किसानों की फसल बर्बाद कर रहे हैं इसका समाधान कराया जाए और कस्बा पुरकाजी में नशा और सट्टेबाजी का खेल जोरों शोरों से चल रहा है उस पर रोक लगाई जाए जनपदों के थाने में किसान और आम जनता का प्रति व्यवहार ठीक नहीं है इसमें सुधार कराया जाए चौधरी संजीव तोमर ने कहा अ...

आंखों की रोशनी तेज करने के लिये करें ये खास व्यायाम

आंखें हमारे शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग हैं। इसलिए यह जिम्मेदारी बनती है कि हम इनका बखूबी ख्याल रखें। आंखों का स्वास्थ्य असंयमित और अनियमित जीवनशौली के कारण बिगड़ता है। अक्सर यह देखा गया है कि उम्र के साथ ही हमारी आंखों के आस-पास की मांसपेशियां अपना लचीलापन खोने लगती हैं और कठोर हो जाती है। आंखें तभी तक ठीक काम करती हैं जब तक उनकी कनीनिका, जलीय द्रव, ताल और ताल के पीछे रहने वाले द्रव्य स्वच्छ रहते हैं। इनमें से किसी के भी स्वच्छ न होने पर दृष्टि से संबंधित रोग हो जाते हैं। आंखों को किसी भी प्रकार के रोगों से दूर रखने के लिए सबसे अच्छा तरीका यह है कि आप आंखों से संबंधित योगा करें। जी हां, योगा एक ऐसी दवा है जिससे आंखों को स्वस्थ रखा जा सकता है। इस व्यस्त जीवन में अक्सर लोग आपनी आंखों का खयाल नहीं रख पाते। नींद कम लेना, लगातार नजला-जुखाम रहना, धुआं और धूल वाले स्थान पर रहना, आंखों की अच्छी तरह सफाई न करना आदि कई कारण हैं जिनसे आंखों की दृष्टि पर बुरा प्रभाव पड़ता है। आंखों को स्वस्थ्य रखने के लिए कुछ ऐसे व्यायाम हैं जिनका प्रयोग कर आप अपने नेत्रों को स्वस्थ बना सकते हैं। पल्मिंग-  घंटो...