सहारनपुर। जिले के द्वारिकागंज निवासी सहारनपुर के डीएम आलोक कुमार पाण्डेय ने अपने पिता पीसीएस स्व.रामगोपाल पाण्डेय की स्मृति में बनाए गए मंदिर में गुरुवार को राम-जानकी मूर्ति की स्थापना कराई। श्री पाण्डेय की माता लक्ष्मी देवी व पूर्वमंत्री ओम प्रकाश पाण्डेय ने फीता काटकर इसका लोकार्पण किया। मूर्ति की स्थापना से पहले गाजे-बाजे के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई। सांसद मेनका गांधी ने मंदिर का दर्शन कर पौधरोपण किया। सहारनपुर रेंज के आईजी शरद सचान ने भी मंदिर का दर्शन कर आशीर्वाद लिया।
जिलाधिकारी सहारनपुर आलोक कुमार पाण्डेय जिले के कटका खानपुर स्थित द्वारिकागंज के निवासी हैं। इलाहाबाद में पढ़ाई के समय रेलवे स्टेशन से ट्रेन पकड़ते थे। स्टेशन पर टिन शेड व बैठने की व्यवस्था नहीं थी। आलोक के चचेरे भाई निखिल पाण्डेय ने बताया कि लोकार्पण में विहार प्रदेश के डीएसपी गौरव पाण्डेय, कमल प्रकाश पाण्डेय, डॉ.सीताशरन त्रिपाठी, डॉ.एमपी सिंह, शिवकुमार सिंह समेत बड़ी संख्या में परिवार के सदस्य शामिल रहे।