सहारनपुर। सुभाषचन्द्र बोस की पुण्य स्मृति में वीर अब्दुल हमीद के जन्मदिन पर उद्योग व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश मे देश की एकता व अखण्डता को कायम रखने हेतु गोष्ठी का आयोजन हुआ जिसमें देश के प्रबुद्ध लोगों ने भाग लिया, सहारनपुर देश की गंगा जमनी तहज़ीब व भाईचारे की मिशाल है विदेशों में योग का नाम रोशन करने पर उद्योग व्यापार मंडल ने विश्व जागृति योग ट्रस्ट, हरिद्वार के अध्यक्ष प.मनीषा चार्य को 'महर्षि स्वामी दयानन्द योग सम्मान' से व युक्ति योगेश्वरी को ' स्वामी कुवल्यानंद योग सम्मान' से , तथा जिलाधिकारी सहारनपुर को कुशल प्रशासन हेतु , वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर को अम्न शांति के लिए व नगर आयुक्त ज्ञानेंद्र सिंह को उनके उत्तम कार्यो हेतु विशिष्ठ सम्मानों से सम्मनित किया गया।
कार्यक्रम का संचालन डॉ. हर्ष वर्धन शर्मा ने किया तथा। कार्यक्रम संयोजक तौकीर अहमद रहे। कार्क्रम में मुख्य अतिथि के उद्बोधन से कहा गया कि देश के लिये वीर अब्दुल हमीद व बाबू सुभाष चन्द्र बोस के बलिदान को कभी भी भुलाया नहीं हो जा सकता है। रूस में कार्यरत रहे प.मनीषाचार्य ने कहा कि देश की आज़ादी पर सर्वस्व न्योछावर करने वाले इन रणबांकुरों को नमन व आज के परिवेश में यह जज्बा हमारे भीतर कायम रहना चाहिए यही हमारी संस्कृति की विरासत है जो योग व अन्याय प्राच्य विद्याओं के माध्यम से इसको सँजोया जा सकता है।
योग केवल शरीर के तोड़ मरोड़ तक ही सीमित नही बल्कि योग एक जीवन शैली है डॉ. हर्ष वर्धन शर्मा ने कहा कि अब्दुल हमीद कहा कि वे हमेशा हमारे दिलों में जिन्दा हैँ कार्यक्रम में अर्जुन पण्डित, संजीव शर्मा, असलम मिर्ज़ा, मोहम्मद इमरान,बिलाल अहमद,तौहीद अहमद मौ. अकील आदि ने मुख्य रूप से भाग लिया तथा नगर के कई गणमान्य अतिथियों ने भाग लिया ।