Skip to main content

स्वच्छ सर्वेक्षण 2020हर कोई कर सकता है अपने मोबाइल से वोट

 



सहारनपुर। स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत स्वच्छ सर्वेक्षण 2020 के लिए पब्लिक फीड बैक लेने के लिए नगर निगम ने छह टीमों का गठन किया है। ये टीमें नगर के मॉल, मुख्य बाजारों, गली-मुहल्लों, स्कूल-कॉलेजों, अस्पताल, सब्जी मंडी व मंडी समिति तथा इंडस्ट्रियल एरिया आदि क्षेत्रों में जाकर सहारनपुर की सफाई व्यवस्था पर फीड बैक लेने का काम करेगी। उक्त टीमों ने फीड बैक लेने का काम शुरु कर दिया है जो 31 जनवरी तक चलेगा।नगरायुक्त ज्ञानेन्द्र ​िसंहगौरतलब है कि सहारनपुर नगर स्वच्छ सर्वेक्षण 2020 एवं जी.एफ.सी (गारबेज फ्री सिटी) स्टार रैटिंग फाईव स्टार में प्रतिभाग कर रहा है।


सहारनपुर  के नागरिकों का फीड बैक महत्वपूर्ण रोल अदा करेगा। नगरायुक्त ज्ञानेन्द्र सिंह ने बताया कि नगर निगम ने इसके लिए कम से कम एक लाख फीड बैक का लक्ष्य निर्धारित किया है। ने इस संबंध मे निगम के सभी सफाई निरीक्षकों को भी बैठक आयोजित कर उन्हें आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने सभी को ऐप के बारे में बताते हुए उनका लक्ष्य भी निर्धारित कियाएक । नगरायुक्त ने ऐप डाउनलोड करने का तरीका भी बताया- सबसे पहले अपने मोबाइल का प्ले स्टोर ओपन करें, प्ले स्टोर से एसएस-2020 वोट फॉर योर सिटी (अंग्रेजी में) टाईप कर ऐप डाउनलोड करें। डाउनलोड के बाद मोबाइल नंबर डाले, इसके बाद मोबाइल पर एक ओटीपी नंबर आयेगा। ओटीपी नंबर डालने के बाद जो प्रश्न पूछे जायेंगे उनका उत्तर क्लिक करते हुए फीडबैक/वोट देना है


।नगरायुक्त ने बताया कि ऐप के माध्यम से जो सवाल पूछे जायेंगे उनमें पहला, क्या आपको जानकारी है कि आपका शहर सहारनपुर स्वच्छ सर्वेक्षण 2020 में हिस्सा ले रहा है। दूसरा, क्या आप अपने आस पड़ौस की सफाई के स्तर पर अपने शहर को 0-10 अंकों के पैमाने पर कितने अंक देना चाहेगें। तीसरा, आप अपने व्यवसायिक/सार्वजनिक जगहों की साफ-सफाई को 0-10 अंकों के पैमाने पर कितने अंक देना चाहेगें। चार, क्या आपसे कूड़ा लेने के लिए आने वाला व्यक्ति आपसे हमेशा गीला/सूखा अलग अलग करके देने को कहता है। पांच, क्या आपको अपने शहर में सड़कों के डिवाईडर/बीच की जगह पर्याप्त रुप से पेड़-पौधों से ढ़की हुयी मिलती है। छह, आप अपने शहर के सार्वजनिक शौचालयों की साफ-सफाई के स्तर पर अपने शहर को 0-10 अंकों के पैमाने पर कितने अंक देना चाहेगें।


सात ए, क्या आप अपने शहर की ओ.डी.एफ की स्थिति के बारे में जानते हैं।सात बी, क्या अपने शहर का जी.एफ.सी स्टार (गारबेज फ्री सिटीज स्टार रैटिंग) स्टेट्स जानते हैं।नगरायुक्त ने शहर के सभी नागरिकों से भी अपील की है कि वे सहारनपुर को स्वच्छता सर्वेक्षण में नंबर वन लाने के लिए वोट देने में सहयोग करें। बैठक में प्रवर्तन दल प्रभारी कर्नल बी एस नेगी, आईटीसी मिशन सुनहरा कल के मयंक व फोर्स एनजीओ के नरेश कुमार भी मौजूद रह


Popular posts from this blog

पुरानी पेंशन बहाली के लिए मोमबत्ती जलाकर आवाज़ उठाएंगे कर्मचारी

सहारनपुर: उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ के ज़िला अर्जुन सिंह त्यागी ने विकास भवन में महासंघ के पदाधिकारियों व सदस्यों के साथ बैठक में ये निर्णय लिया गया कि लखनऊ प्रांतीय अध्यक्ष कमलेश मिश्रा के आह्वान पर   पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर महासंघ के पदाधिकारी व सदस्य मोमबत्तियां जलाकर आवाज बुलंद करेंगे। 4 व 5 अक्तूबर सायं को राज्य कर्मचारी अपने-अपने आवास,भवन पर मोमबत्ती जलाकर पुरानी पेंशन व्यवस्था लागू करने की मांग करेंगे और सरकार का ध्यान आकर्षित करेंगे।  और बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जब गोरखपुर सांसद थे तब उन्होंने तत्कालीन प्रधानमंत्री डा० मनमोहन सिंह को पत्र लिखकर पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल करने का अनुरोध किया था। अब वह स्वयं मुख्यमंत्री हैं  प्रदेश के कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाल कराएं। मुख्यमंत्री आसीन होने के उपरांत उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ में दिनांक 19 फरवरी 2020 इको गार्डन लखनऊ में वादा निभाओ रैली के माध्यम से ज्ञापन प्रस्तुत किया था। वर्ष 2019-20 में कोविड-19 महामारी में जन सेवा में व्यवस्था के कारण कोई कार्यवाही नहीं हो पाई। प्...

भाकियू (तोमर) ने एक पंचायत कर लगाया पुलिस व बिजली विभाग पर किसानों के उत्पीड़न का आरोप

जनपद मुज़फ्फरनगर। भारतीय किसान यूनियन तोमर के हजारों की संख्या में किसान छपार टोल फ्री करते हुए पंचायत की ओर कूच किया वहीं गुस्साए कार्यकर्ताओं ने ब्लाक परिसर के सामने घंटों रोड जाम किया वही भाकियू तोमर के जिला अध्यक्ष अखिलेश चौधरी ने कहा कृषि काले कानून वापस हो ओर  जनपद में पुलिस विभाग की कार्यशैली बहुत खराब हो चुकी है जिसके चलते किसानो में भारी रोष है और बढ़ती महंगाई जैसे बिजली की बढ़ी दरे ओर डीजल पेट्रोल की बढ़े दरे किसानों की कमर तोड़ने का काम कर रहे है इन्हें कम की जाए।  व भाकियू तोमर के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी संजीव तोमर ने कहा गन्ने का भाव 450 प्रति कुंटल हो और किसानों का संपूर्ण कर्ज माफ किया जाए वह किसानों के गन्ने का भुगतान मय ब्याज सहित जल्द से जल्द कराया जाए उत्तर प्रदेश में आवारा पशुओं की जनसंख्या बढ़ती जा रही है वह किसानों की फसल बर्बाद कर रहे हैं इसका समाधान कराया जाए और कस्बा पुरकाजी में नशा और सट्टेबाजी का खेल जोरों शोरों से चल रहा है उस पर रोक लगाई जाए जनपदों के थाने में किसान और आम जनता का प्रति व्यवहार ठीक नहीं है इसमें सुधार कराया जाए चौधरी संजीव तोमर ने कहा अ...

आंखों की रोशनी तेज करने के लिये करें ये खास व्यायाम

आंखें हमारे शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग हैं। इसलिए यह जिम्मेदारी बनती है कि हम इनका बखूबी ख्याल रखें। आंखों का स्वास्थ्य असंयमित और अनियमित जीवनशौली के कारण बिगड़ता है। अक्सर यह देखा गया है कि उम्र के साथ ही हमारी आंखों के आस-पास की मांसपेशियां अपना लचीलापन खोने लगती हैं और कठोर हो जाती है। आंखें तभी तक ठीक काम करती हैं जब तक उनकी कनीनिका, जलीय द्रव, ताल और ताल के पीछे रहने वाले द्रव्य स्वच्छ रहते हैं। इनमें से किसी के भी स्वच्छ न होने पर दृष्टि से संबंधित रोग हो जाते हैं। आंखों को किसी भी प्रकार के रोगों से दूर रखने के लिए सबसे अच्छा तरीका यह है कि आप आंखों से संबंधित योगा करें। जी हां, योगा एक ऐसी दवा है जिससे आंखों को स्वस्थ रखा जा सकता है। इस व्यस्त जीवन में अक्सर लोग आपनी आंखों का खयाल नहीं रख पाते। नींद कम लेना, लगातार नजला-जुखाम रहना, धुआं और धूल वाले स्थान पर रहना, आंखों की अच्छी तरह सफाई न करना आदि कई कारण हैं जिनसे आंखों की दृष्टि पर बुरा प्रभाव पड़ता है। आंखों को स्वस्थ्य रखने के लिए कुछ ऐसे व्यायाम हैं जिनका प्रयोग कर आप अपने नेत्रों को स्वस्थ बना सकते हैं। पल्मिंग-  घंटो...