Skip to main content

आंकडों पर नही धरातल पर काम करेंगें जिलाधिकारी अखिलेश सिंह:फरियादियों से हो्गा सीधा सम्पर्क...


सहारनपुर। नवागन्तुक जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने अपना पदभार ग्रहण करने के उपरान्त कलेक्टे सभागार में प्रेस प्रतिनिधियों से वार्ता हुऐ कहा कि शासन की प्राथमिकताएं उनकी पहली प्राथमिकता होगी। वे योजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए फील्ड में जाकर लोगों से सीधे बातचीत करके योजनाओं की जानकारी लेंगे। सभी लाभार्थी परक योजनाओं को धरातल पर लाने के लिए प्रयास किये जायेंगे।


जनता से मिलने का जो समय निर्धारित है, उसके बावजूद भी दूरदराज से आने वाले फरियादियों से मिलकर उनकी समस्याओं का निस्तारण किया जायेगा।उन्होंने कहा कि आंकड़ों पर विश्वास न करके योजनाओं एवं निर्माण कार्यों की गुणवत्ता उनके द्वारा स्वयं देखी जाएगी। जीरो टारलेंस के आधार पर कार्य किया जायेगा। जनपद में स्वच्छता एवं साफ-सफाई पर विशेष जोर दिया जायेगा एवं नगर निगम व नगर पालिका के कर्मियों के माध्यम से जनपद को साफ-सुथरा बनाया जायेगा।
एक प्रश्न के जवाब में जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने कहा कि वह चिकित्सा अधिकारियों से  जानकारी लेगें कि रोगियों के रैफर करने के क्या कारण है। इस सम्बन्ध में उनके द्वारा सम्बन्ध में डाटा भी तलब किया जायेगा। जिलाधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री की प्राथमिकताओं के अनुरूप रोगियों को समुचित उपचार दिलाये जाने के प्रयास किये जायेंगे। किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षमा योग्य नहीं होगी।
उनके द्वारा खुले मन से काम किया जायेगा। शासन की स्पष्ट प्राथमिकताओं पर विशेष जोर दिया जायेगा। सरकार की छवि को और अधिक अच्छा बनाये रखने के उद्देश्य से जो भी कदम उठाने होंगे उठाये जाएंगे। सभी से संवाद बनाये रखा जायेगा। हर वर्ग, हर तबका सभी समाज के अंग हैं। उनका उद्देश्य होगा कि लाभार्थी परक योजनाओं का लाभ पात्र व सही लोगों को मिले जनपद में साम्प्रदायिक सौहार्द, भाईचारा बना रहे।


उन्होंने यह भी बताया कि वह 1992 बैच के पीसीएस अधिकारी हैं। 2008 के आईएएस बैच के अधिकारी है। वह मूल रूप से सुल्तानपुर जनपद के निवासी हैं एवं इलाहाबाद विश्वविद्यालय से उनके द्वारा शिक्षा दीक्षा ग्रहण की गयी। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारी के रूप में लखनऊ, गाजीपुर, लखीमपुर, सीतापुर में अनेकों पद पर कार्य किया है और जिलाधिकारी के रूप में अम्बेडकरनगर शामली के बाद वह अब जनपद सहारनपुर में डीएम के पद पर हैं।


इससे पूर्व उन्होंने न्यायिक अभिलेखागार, राजस्व अभिलेखागार, खनन अनुभाग सब रजिस्ट्रार कार्यालय जिला प्रोबेशन कार्यालय एवं कलेक्टेªट का निरीक्षण कर आवश्यक जानकारी ली। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी प्रणय सिंह, अपर जिलाधिकारी प्रशा.एस.बी.सिंह, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व विनोद कुमार, एसडीएम सदर, नगर मजिस्ट्रेट, डिप्टी कलेक्टेर दीप्ति सिंह आदि मौजूद रहे।रिपोर्ट:आरिफ अंसारी
?


Popular posts from this blog

पुरानी पेंशन बहाली के लिए मोमबत्ती जलाकर आवाज़ उठाएंगे कर्मचारी

सहारनपुर: उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ के ज़िला अर्जुन सिंह त्यागी ने विकास भवन में महासंघ के पदाधिकारियों व सदस्यों के साथ बैठक में ये निर्णय लिया गया कि लखनऊ प्रांतीय अध्यक्ष कमलेश मिश्रा के आह्वान पर   पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर महासंघ के पदाधिकारी व सदस्य मोमबत्तियां जलाकर आवाज बुलंद करेंगे। 4 व 5 अक्तूबर सायं को राज्य कर्मचारी अपने-अपने आवास,भवन पर मोमबत्ती जलाकर पुरानी पेंशन व्यवस्था लागू करने की मांग करेंगे और सरकार का ध्यान आकर्षित करेंगे।  और बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जब गोरखपुर सांसद थे तब उन्होंने तत्कालीन प्रधानमंत्री डा० मनमोहन सिंह को पत्र लिखकर पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल करने का अनुरोध किया था। अब वह स्वयं मुख्यमंत्री हैं  प्रदेश के कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाल कराएं। मुख्यमंत्री आसीन होने के उपरांत उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ में दिनांक 19 फरवरी 2020 इको गार्डन लखनऊ में वादा निभाओ रैली के माध्यम से ज्ञापन प्रस्तुत किया था। वर्ष 2019-20 में कोविड-19 महामारी में जन सेवा में व्यवस्था के कारण कोई कार्यवाही नहीं हो पाई। प्...

भाकियू (तोमर) ने एक पंचायत कर लगाया पुलिस व बिजली विभाग पर किसानों के उत्पीड़न का आरोप

जनपद मुज़फ्फरनगर। भारतीय किसान यूनियन तोमर के हजारों की संख्या में किसान छपार टोल फ्री करते हुए पंचायत की ओर कूच किया वहीं गुस्साए कार्यकर्ताओं ने ब्लाक परिसर के सामने घंटों रोड जाम किया वही भाकियू तोमर के जिला अध्यक्ष अखिलेश चौधरी ने कहा कृषि काले कानून वापस हो ओर  जनपद में पुलिस विभाग की कार्यशैली बहुत खराब हो चुकी है जिसके चलते किसानो में भारी रोष है और बढ़ती महंगाई जैसे बिजली की बढ़ी दरे ओर डीजल पेट्रोल की बढ़े दरे किसानों की कमर तोड़ने का काम कर रहे है इन्हें कम की जाए।  व भाकियू तोमर के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी संजीव तोमर ने कहा गन्ने का भाव 450 प्रति कुंटल हो और किसानों का संपूर्ण कर्ज माफ किया जाए वह किसानों के गन्ने का भुगतान मय ब्याज सहित जल्द से जल्द कराया जाए उत्तर प्रदेश में आवारा पशुओं की जनसंख्या बढ़ती जा रही है वह किसानों की फसल बर्बाद कर रहे हैं इसका समाधान कराया जाए और कस्बा पुरकाजी में नशा और सट्टेबाजी का खेल जोरों शोरों से चल रहा है उस पर रोक लगाई जाए जनपदों के थाने में किसान और आम जनता का प्रति व्यवहार ठीक नहीं है इसमें सुधार कराया जाए चौधरी संजीव तोमर ने कहा अ...

आंखों की रोशनी तेज करने के लिये करें ये खास व्यायाम

आंखें हमारे शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग हैं। इसलिए यह जिम्मेदारी बनती है कि हम इनका बखूबी ख्याल रखें। आंखों का स्वास्थ्य असंयमित और अनियमित जीवनशौली के कारण बिगड़ता है। अक्सर यह देखा गया है कि उम्र के साथ ही हमारी आंखों के आस-पास की मांसपेशियां अपना लचीलापन खोने लगती हैं और कठोर हो जाती है। आंखें तभी तक ठीक काम करती हैं जब तक उनकी कनीनिका, जलीय द्रव, ताल और ताल के पीछे रहने वाले द्रव्य स्वच्छ रहते हैं। इनमें से किसी के भी स्वच्छ न होने पर दृष्टि से संबंधित रोग हो जाते हैं। आंखों को किसी भी प्रकार के रोगों से दूर रखने के लिए सबसे अच्छा तरीका यह है कि आप आंखों से संबंधित योगा करें। जी हां, योगा एक ऐसी दवा है जिससे आंखों को स्वस्थ रखा जा सकता है। इस व्यस्त जीवन में अक्सर लोग आपनी आंखों का खयाल नहीं रख पाते। नींद कम लेना, लगातार नजला-जुखाम रहना, धुआं और धूल वाले स्थान पर रहना, आंखों की अच्छी तरह सफाई न करना आदि कई कारण हैं जिनसे आंखों की दृष्टि पर बुरा प्रभाव पड़ता है। आंखों को स्वस्थ्य रखने के लिए कुछ ऐसे व्यायाम हैं जिनका प्रयोग कर आप अपने नेत्रों को स्वस्थ बना सकते हैं। पल्मिंग-  घंटो...