सहारनपुर उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा वे कैन इंप्लीमेंट कमेटी द्वारा अवैध रूप से गन्ना खरीदने वाले गन्ना माफियाओं के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में अवैध रूप से माफियाओं द्वारा गन्ना खरीद को रोकने के लिए जिला गन्ना अधिकारी के.एम मणी त्र्रिपाठी ने जनपद की सभी गन्ना समिति के सचिव व परिषद के मुख्य गन्ना निरीक्षकों को निर्देशित किया है।
कि वह अपने क्षेत्र में हो रहे अवैध रूप से गन्ना खरीद को तुरंत बंद कराएं और ऐसे लोगों के खिलाफ विभागीय कार्यवाही करें। जिला गन्ना अधिकारी के.एम. मणि त्रिपाठी ने बताया कि पंजाब और हरियाणा की चीनी मिलें जनपद सहारनपुर से अवैध रूप से गन्ना खरीद रही है। ऐसे लोगों के खिलाफ विभाग द्वारा जांच कर कठोर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
उन्होंने बताया कि सर्वे के दौरान घोषणा पत्र जमा करने के पश्चात लगभग नौ दस हजार गन्ना माफियाओं को चिन्हित किया गया उसके बाद भी जो गन्ना माफिया अवैध रूप से जनपद सहारनपुर क्षेत्र से गन्ना खरीद कर पड़ोसी राज्य पंजाब हरियाणा को गन्ना बेच रहे हें उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इसके लिए जनपद के सभी थानाध्यक्षों को भी सूचित कर दिया गया है।