ललितपुर। दलितों पिछड़ों के मसीहा,बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जननायक कर्पूरी ठाकुर की 32 वी पुण्यतिथि पर एक सामाजिक न्याय के संदर्भ में जननायक कर्पूरी ठाकुर का योगदान विषय पर मड़ावरा जिला ललितपुर में आज एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है।गोष्ठी में भारत सरकार व उत्तर प्रदेश सरकार से मांग की जाऐंगी कि जननायक कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न दिया जाये.पिछड़ी जाति के आरक्षण में कर्पूरी ठाकुर फार्मूला लागू हो.
अति पिछड़े समाज के बच्चों के लिए प्रमुख शहरों में छात्रावास.सेन सविता समाज के लोगों को राजनैतिक प्रतिनिधित्व दिया जाए।अतिथि आमंत्रित गोष्ठी में राम स्वरूप बडोनी जी पूर्व सरपंच/प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष भारतीय सेन समाज दतिया.जितेंद्र कुमार सेन ऊर्फ जीतू भैया समाजसेवी टीकमगढ.विमलेश कुमार सेन शिक्षक मऊरानीपुर
अनिल कुमार सेन आबकारी ठेकेदार/ आयकर सलाहकार मऊरानीपुर. राजीव कुमार आर्य(सैन) उर्फ रज्जू भैया एडवोकेट नगर अध्यक्ष भाजयुमो राठ अध्यक्षता कीरत सेन वरिष्ठ समाजसेवी सिमिरिया ललितपुर। गोष्ठी का विषय- सामाजिक न्याय के सन्दर्भ में कर्पूरी ठाकुर का योगदान गोष्ठी सामुदायिक विकास भवन "सभागार" ब्लाक परिसर मड़ावरा जिला ललितपुर में हो गी जिस के संयोजक- आर्य रत्न शिक्षक लखन लाल आर्य जिलाध्यक्ष ऑल इंडिया महापद्मनंद कम्युनिटी एजुकेटेड एसोसिएशन ललितपुर होंगे।