सहारनपुर। गैस के दामों में हुई वृद्धि के खिलाफ युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आज केन्द्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर पुतला फूंक अपना रोश जाहिर किया।आज युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने गुरूद्वारा रोड पर केन्द्र सरकार के खिलाफ गैस के दामों में वृद्धि के खिलाफ प्रदर्शन किया। सभी कार्यकर्ता पार्टी कार्यालय पर एकत्रित हुए और वहां से नारेबाजी करते हुए गुरूद्वारा रोड पहुंचे, जहां उन्होंने केन्द्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रद्रर्शनकारियों के बीच कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुजफ्फर अली एवं पूर्व जिलाध्यक्ष शशि वालिया ने कहा कि आज केन्द्र सरकार मंहगाई रोकने में पूरी तरह नाकाम हो रही है।
और लगातार जनता पर मंहगाई की मार पड़ रही है। उन्होंने कहा कि मौजूदा केन्द्र सरकार ने गरीबों के मुंह से निवाला छीन लिया है और एकाएक गैस के दामों में हुई वृद्धि से गरीब लोगों के समक्ष रोजी रोटी का संकट आन पड़ा है। प्रर्दशनकारियों ने केन्द्र सरकार का पुतला फूंक अपना रो-ुनवजया जाहिर किया। इस दौरान संजीव कौशल, अशोक सैनी, गौरव वर्मा, स.हन्न सिंह, जुबैर गाड़ा,जायसवाल, अक्षय चैधरी, इन्दर कपूर, राजीव बतरा, चेतन लाल, अमित काम्बोज, संदीप कुमार, गुलफाम, जादोराम गुप्ता, नसीब खान, विजय शर्मा आदि मौजूद रहे। रिपोर्ट: आरिफ अंसारी