जानिये उन 44 कालोनियों को जिनमें में 25 फरवरी तक मानचित्र स्वीकृति/शमन न कराने पर कट साकती है आर.सी....
सहारनपुर। सहारनपुर विकास प्राधिकरण के सचिव ने बताया कि सहारनपुर विकास प्राधिकरण द्वारा समय-समय पर विनियमित की गयी 44 कालोनियों (भगत सिंह कालोनी एवं न्यू भगत सिंह कालोनी, प्रकाशपुरम कालोनी, दामोदरपुरी, खेमका नगर, चर्च कम्पाउण्ड, भगत सिंह एक्सटेंशन, फूंसकोठी, न्यू माधो नगर, मोहित नगर, शालीमार गार्डन, गीतांजली विहार, राधा विहार कालोनी, उत्तम विहार कालोनी, महाराजा गार्डन कालोनी, न्यू भगवती कालोनी, प्रेमपुरी, मन्दाकिनी विहार,किशोरबाग,
प्रद्युमन नगर, विजय कालोनी, गौरीकुंज, दीप विहार कालोनी, चन्द्र विहार, प्रगति विहार, मुजफ्फरनगर कालोनी, वर्धमान कालोनी, राघवपुरम, शिवपुरी, ज्ञान विहार, सम्राट विक्रम कालोनी, रामजीवन नगर, मदनपुरी कालोनी, माधोनगर, ब्रजविहार कालोनी, इब्राहिम कालोनी, कृष्णाकुंज कालोनी, नीलकण्ठ विहार कालोनी, चैधरी विहार कालोनी, मोहित विहार कालोनी, रामविहार कालोनी, रोहित विहार कालोनी, अर्पित विहार, अब्दुल्ला कालोनी, सन्त नगर) में जिनके आवास/प्रतिष्ठान आदि भवन निर्मित है,
यथास्थिति मानचित्र तैयार कराते हुए स्वीकृति/शमन हेतु 25 फरवरी 2020 तक विकास प्राधिकरण कार्यालय में प्रस्तुत करें अन्यथा की दशा में विकास प्राधिकरण में आपके भवन का सर्वे कराते हुए, आपके भवन का मानचित्र नियमानुसार स्वीकृत/शमन कर दिया जायेगा। और स्वीकृति/शमन पर आरोपित सभी शुल्कों की वसूली हेतु आर0सी0 जारी करते हुए जिलाधिकारी सहारनपुर को प्रेषित कर दी जायेगी।
जिसका समस्त दायित्व भवन स्वामी का होगा।उन्होने यह भी बताया कि निकट भविष्य में मानचित्र स्वीकृति/शमन हेतु आरोपित शुल्कों में वृद्धि होने के संभावना है। इसलिये आप शीघ्र ही अपने भवन का मानचित्र प्राधिकरण से स्वीकृत/शमन करा लें।