सहारनपुर। उत्तर प्रदेश सरकार किसानों की आय को दुगनी करने के लिए लगातार प्रयासरत है। इसी क्रम में महिलाओं व पुरुषों को मछली पालन करके अपनी आजीविका को सुचारू रूप से चलाने व अपने जीवन को बेहतर बनाने के लिए ग्राम व ब्लॉक स्तर पर प्रोत्साहित किया जा रहा है। जनपद सहारनपुर में लगभग 862 तालाबों पर मछली पालन का कार्य किया जा रहा है। उक्त जानकारी मत्स्य पालक विकास अभिकरण सहारनपुर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी राजेश कुमार ने एक भेंटवार्ता मे दी।
उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार ब्लू रिवॉल्यूशन इंटीग्रेटेड डेवलपमेंट एंड मैनेजमेंट फिशरीज योजना अंतर्गत निम्न परियोजनाएं संचालित की है। जैसे निजी भूमि पर तालाब निर्माण, निर्मित तालाबों में निवेश, मत्स्य बीज रियरिंग यूनिट का निर्माण, मत्स्य बीज रियरिंग यूनिट निवेश, जल पल्ला वित्त क्षेत्र में तालाब निर्माण,जल्प लबेदा क्षेत्र में निवेश, सोलर पावर सिस्टम फॉर एक्वाकल्चर,
मत्स्य बीज हैचरी की स्थापना, लघु फिश फीड मिल की स्थापना, रिसर्कुलेटरी एक्वाकल्चर सिस्टम, शीत जल मत्स्य पालन हेतु रेसवे के निर्माण, मोटरसाइकिल विद आइस बॉक्स, उक्त परियोजना में प्रति हेक्टेयर के हिसाब से उत्तर प्रदेश सरकार अनुदान की भी दे रही है। उन्होंने बताया कि जनपद में 12 मत्स्य सहकारी समितियां काम कर रही हैं, समितियों से प्रतिवर्ष 10000 रूपये व आम आदमी से ₹5000 शुल्क वसूल किया जाता है।रिपोर्ट.आरिफ अंसारी