सहारनपुर। नगर सीमा से बाहर किए जाने के विरोध में डेयरी संचालक संघ समिति के बैनर तले डेयरी स्वामियों ने आज नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन कर अनिश्चिकालीन धरना शूरू कर दिया और कहा कि नगर निगम के इस हिटलर—शाही रवैये को किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। हकीकत नगर स्थित धरना स्थल पर समिति अध्यक्ष संजय वालिया ने बताया कि आज सुबह नगर निगम टीम मौहल्ला शास्त्री नगर में कर्ण सिंह पुत्र ठाठ सिंह की डेयरी पर पहुंची और डेयरी का चालान काटने की कोशिश की, लेकिन जैसे ही समिति सदस्यों को इस बात की जानकारी मिली तो वे उनके नेतृत्व में आनन-ंफानन में वहां पहुंचे और नगर निगम की टीम का विरोध किया और उन्हें उल्टे पांव वापस कराया।
उन्होंने यह भी बताया कि डेरी स्वामी कर्ण सिंह ने नगर निगम की टीम के समक्ष अपने ऊपर मिटटी तेल डालकर आत्मदाह का प्रयास किया, जिसे बामुश्किल उन्हें बचाया गया। श्री वालिया ने बताया कि नगर निगम की इस हिटलर-शाही नीति के कारण डेयरी संचालकों में भारी रोष व्याप्त हो गया और वे हकीकत नगर के धरना स्थल पर पहुंचे और वहां अनिश्चित कालीन धरने पर बैठ गये।
संजय वालिया ने कहा कि जब तक डेयरी संचालकों की मांगों को नहीं माना जायेगा तब तक निगम प्र-शासन के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया जायेगा। नगर निगम प्रशासन ने तुगलकी फरमान जारी कर डेयरियों को शहर से बाहर करने की ठान ली है, जिसे डेयरी स्वामी तबाह व बर्बाद हो जायेेगे। बलदेव सिंह ने कहा कि नगर निगम की कार्यशैली का डेयरी संचालक पूर्ण विरोध करते हैं, क्योंकि नगर निगम उनकी रोजी रोटी व व्यवसाय से घिनौना खिलवाड़ कर रहा है, जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।
धरना स्थल पर आदेश त्यागी, पप्पू चैधरी, संजीव वालिया, चै.रणवीर सिंह, हाजी मौ.हुसैन, हाजी मौ.अहमद, शाहवेज, अफजाल, रणवीर सिंह, रवि चैहान, संजय ग्वाला, रियासत, अब्दुल रहमान, सगीर, गुलशन कुमार, कुलदीप चैधरी, इरफान, अब्दुल रहमान, अब्दुल रहीम, खालिद, ओमपाल सिंह, सुशील राणा, सुनील, अमजद, दिलशाद, रमजान, जमशेद, मौ.अली, अब्दुल हमीद, तासीन, सगीर, दिलावर सिंह, इनाम, अमित बजाज, राजकुमार, सहसपाल सिंह, इरफान, वकील अहमद आदि भारी संख्या में मौजूद रहे। रिपोर्ट: आरिफ अंसारी