हरिद्वार। विश्व जागृति योग ट्रस्ट हरिद्वार के संरक्षक व राष्ट्र चिंतक डॉ. हर्ष वर्धन शर्मा ने कहा कि जीवन मे पुस्तक का विशेष महत्व है। जो कि पथ प्रदर्शक होने के साथ साथ ही जीवन दर्शन का बोध कराती है। उक्त विचार आज सीबीएसइ बोर्ड द्वारा संचालित शिवडेल स्कूल के परमाध्यक्ष स्वामी शरदपुरी जी महाराज के आमंत्रण पर विद्यालय पहुँच कर ट्रस्ट की ओर से प्रकाशित पुस्तकों को विद्यालय के पुस्तकालय हेतु भेंट किया गया।
इस अवसर पर स्वामी शरदपुरी महाराज ने कहा कि डॉ. हर्ष वर्धन शर्मा द्वारा रचित पुस्तको का संकलन वास्तव में अनुकरणीय है। डॉ.शर्मा द्वारा रचित रावण चरित्रम का अध्ययन किया है जिसमे रावण के चरित्र को आपने बखूबी प्रस्तुत किया है। तथा वही भगवान राम की महिमा का उल्लेख भी है।
ट्रस्ट अध्यक्ष मनीषाचार्य ने बताया कि योग के हमारे रूसी अनुयायियों द्वारा समर्पित एक पुस्तक " योगयात्रा : हिमालय से रशिया " का रूसी व हिंदी भाषा दोनों में अनुवादित पुस्तक भी रशिया में प्रकाशाधीन है। जिसका पूर्व में मॉस्को में भारतीय दूतावास में रूसी भाषा मे प्रकाशन हो चुका है। वहीं योग पर दूसरी पुस्तक "योग थैरेपी इन मालदीव्स" पुस्तक का मालदीव्स में भारतीय दूतावास प्रकाशित कर चुका है। जिसको ट्रस्ट उपाध्यक्ष व योग गुरु युक्ति योगेश्वरी जी द्वारा लिखा गया है जिसको W.H.O. मालदीव्स ने भी प्रमाणित किया है जिससे निश्चय ही विद्यार्थी लाभान्वित होंगे।