सहारनपुर। भगवान रविदास कम्युनिटीज फैडरेशन के तत्वावधान में आगामी 22 मार्च को राष्ट्रीय अधिवेशन का आयोजन किया जायेगा। जिसमें संत रविदास की वाणी और विचारों को जन जन तक पहुंचाये जाने और संगठन की गतिविधियों की समीक्षा कर अगली रणनीति तय की जायेगी। आज कोर्ट रोड स्थित एक रेस्टोरेंट में पत्रकारों से वार्ता करते हुए संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष व कार्यवाहक अध्यक्ष केशव साल्वी ने कहा कि भगवान रविदास के विचारों को जन जन तक पहुंचाये जाने के लिए संगठन कार्य कर रहा है और यह संगठन पूरी तरह गैर राजनीतिक है।
और 2015 में संगठन की स्थापना मुम्बई में रविदास जयंती पर की गयी थी। तभी से संगठन भगवान रविदास के विचारों को जन जन तक पहुंचाने का काम कर रहा है। यह कैडर बेस संगठन पूरे देश में काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि लगभग 1108 अनुसूचित जनजातियों को एक जुट किए जाने के उद्देशय से यह संगठन कार्य कर रहा है और लगभग 15 राज्यों में संगठन की कार्यकारिणी गठित है,जो समाज के मूलभूत उद्देशयों को लेकर कार्य कर रही है।
उन्होंने समाज में एक रूपकता लाने और भगवान रविदास के विचारों को पूरी तरह समाहित किए जाने के उद्देशय से यह संगठन आमजन के बीच जाता है। राष्ट्रीय अधिवेशन कर संगठन की कार्य-शेली की समीक्षा भी करता है। उन्होंने बताया कि संगठन का चैथा राष्ट्रीय अधिवेशन 22 फरवरीको बामियान बुद्ध विहार अम्बेडकरपुरम में आयोजित होना था, लेकिन कल (आज) कुछ संगठनोंद्वारा बंद का आह्वान किए जाने के उद्देशय से यह आयोजन 22 मार्च को निर्धारित स्थान पर ही किया जायेगा। इस दौरान संगठन के प्रदेश महासचिव सतेन्द्र गौतम, हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष राज सिंह आजाद आदि मौजूद रहे। आरिफ अंसाआरी पात्र्रकार