सहारनपुर। कोरोना वायरस कोविड-19 के बचाव के मद्देनजर मुख्यमंत्राी के आदेशानुसार जनपद में किए गए लाॅक डाउन के दूसरे दिन आज अत्याध्कि सख्ती दिखायी दी और पुलिस प्रशासन के कडे रूख के चलते लोग सडकों पर निकलने की हिम्मत नहीं जुटा सकें। पुलिस द्वारा धरा 144 के अंतर्गत की कार्रवाई का असर आज नजर आया और अनावश्यक भीड़ व वाहन सडकों पर दौड़ते नही दिखे। शहर में पूरी तरह अघोषित कफ्रर्यू की स्थिति बनी रही।
देश को कोरोना के तीसरे चरण से बचाने के लिए देश व प्रदेश की सरकार द्वारा हर संभव कदम उठाये जा रहे है, जिसके चलते मुख्यमंत्राी योगी आदित्य ने आज पूरे प्रदेश में लाॅक डाउन की घोषणा कर दी गयी है और सभी लोगों को घरो में रहने की अपील की जा रही है। लोगों को दिक्कत न हो, इसलिए सुबह 6.30 बजे से 9.30 बजे तक राशन, दूध्, सब्जी, किरयाना की दुकानों को खोले जाने की अनुमति दी गयी थी।
हालांकि की नगर की समस्त सडकों पर सन्नाटा छाया रहा। नगर के मुख्य मार्गों पर पुलिस द्वारा गतिरोध्क लगा दिये गये है, केवल अनुज्ञा पत्रा व आकस्मिक सेवा के चलते ही वाहन चालकों को जाने की अनुमति दी जा रही है। नगर में लगातार भ्रमण कर रहे एसएसपी दिनेश कुमार पी ने कहा कि नगरवासी बिना किसी कारण के सडकों पर न घूमें न निकले जो लोग घूमते पाये गये, तो उनके खिलाफ अब धरा 144 के अंतर्गत कार्रवाई की जायेगी।
केवल बेहद जरूरी परिस्थितियों में ही लोगों को आने जाने की छूट मिलेगी। जनता कफ्रर्यू का सख्ती से अनुपालन कराये जाने के लिए पुलिस अधीक्षक नगर विनित भटनागर, पुलिस देहात अधीक्षक विद्या सागर मिश्र, सीओ रजनीश उपाध्याय चैक घंटाघर पर कापफी समय तक मौजूद रहे और नगर के विभिन्न स्थानों पर भ्रमण कर लोगों को लाॅक डाउन का अनुपालन करने को प्रेरित किया।