सहारनपुर। उप श्रमायुक्त शक्तिसेन मौर्य ने बताया कि उ0प्र0 भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड ने आपदा राहत सहायता योजना संचालित की है। इस योजना के अन्तर्गत प्रत्येक पंजीकृत निर्माण श्रमिक जिनका अंशदान अद्यतन जमा हो,एसे पात्र होंगे। पंजीकृत निर्माण श्रमिकों को एक मुश्त रूपया 1000/ रूपया एक हजार मात्र की धनराशि वार्षिक/अर्द्धवार्षिक/त्रैमासिक/मासिक के रूप में जैसा केन्द्र राज्य सरकार,बोर्ड द्वारा विहित किया जायेगा देय होगी।
आर्थिक सहायता की यह धनराशि पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के खाते में आर0टी0जी0एस0 के माध्यम से अन्तरित की जायेगी। प्रथम चरण में ऐसे पंजीकृत निर्माण श्रमिकों, जिनके बैंक खाता संख्या, आई0एफ0एस0सी0 कोड व मोबाइल नम्बर बोर्ड की साइड पर उपलब्ध हैं, उन्हें यह हितलाभ प्रदान करने की कार्यवाही की जा रही है। बोर्ड द्वारा उपलब्ध करायी गयी सूची के आधार पर जनपद सहारनपुर में जिनका अद्यतन अंशदान जमा है की संख्या 91603 है।
इस क्रम में पंजीकृत समस्त श्रमिकों के बैंक डाटा विवरण अपडेट किये जाने की कार्यवाही कार्यालय स्तर पर की जा रही है।
उ0प्र0 भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के अन्तर्गत जनपद सहारनपुर में पंजीकृत समस्त निर्माण श्रमिकों, जिनका अद्यतन अंशदान जमा है, तथा बैंक विवरण की सूचना श्रम कार्यालय, सहारनपुर को उपलब्ध नही करायी गयी है, ऐसे श्रमिक अपना बैंक खाते के विवरण जैसे बैंक खाता संख्या, आई0एफ0एस0सी0 कोड,
बैंक का नाम एवं आधार कार्ड एवं पंजीयन संख्या) कार्यालय उप श्रम आयुक्त, सहारनपुर के इन नम्बर पर सुचित करें 7037031926, 8218748336, 8791830860, 8869000625, 9675530002 पर प्रेषित करना सुनश्चित करें, जिससे कि उनका बैंक विवरण आनलाइन अपडेट किया जा सके। तथा आपदा राहत की धनराशि के भुगतान की कार्यवाही पूर्ण की जा सके।
उप श्रमायुक्त शक्तिसेन मौर्य सभी श्रमिकों से अपील की है कि वे लाकडाउन की अवधि में घर से बाहर न निकलें।रिर्पोट,आरिफ अंसारी