सहारनपुर। जनता कफ्र्यू में देर शाम पांच बजते ही नगर घंटे घडियाल,थाली चम्मच तथा तालियां की गडगड़ाहट से गुंजायमान होने लगा था। काफी समय से लोगों ने प्रधानमंत्री के आह्वान पर स्वास्थ्य कर्मियों,पुलिस कर्मियों व मीडिया कर्मियों का उत्साहवर्धन हेतु अभिवादन किया।
जनता कफ्र्यू के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जनता से उनकी सुरक्षा में लगे पुलिस कर्मचारियों,स्वास्थ्य कर्मियों व मीडिया कर्मियों को देर शाम पांच बजे अभिवादन किए जाने के लिए थाली,चमंचे,घंटे घडियाल व शंखनाद के साथ तालियां बजाकर उत्साहवर्धन किया। एकाएक शहर में जहां प्रातरू 7 बजे से पूरी तरह खामोशी छायी हुई थी।
वहीं देर शाम पांच बजते ही लोग अपने घरों की छतों,खिड़कियों व दरवाजों के बाहर निकल आये और थाली,चमंच,घंटे बजाकर स्वास्थ्य कर्मियों,पुलिस कर्मियों व मीडिया कर्मियों का उत्साहवर्धन किया। इस दौरान सभी ने एक स्वर में बचाव के लिए कार्य कर रहे सभी लोगों की भूरी-भूरी प्रशंसा की और जनता कफ्र्यू के दौरान हर किसी की सहभागिता पर उनका आभार जताया।