सहारनपुर नोवल वायरस कोविड—19 के संक्रमण से बचाव हेतु उत्तर—प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा पूरे प्रदेश में लॉक डाउन की व्यवस्था की गई है। और लोगों को घरों में रहने की सलाह दी गई है। मुख्यमंत्री द्वारा जनपद के सभी प्रशासनिक व पुलिस के अधिकारियों को लॉक डाउन का उल्लघन करने वालों के खिलफ सख्त निर्दश जारी किए गए है। इसी क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधिक्षक दिनेश कुमार पी. के निेर्देशन में जनपद सहारनपुर में लॉक डाउन का उल्लघन करने पर पुलिस द्वारा 68 बैरियर, नाका लगाते हुए 6926 वाहनों की चैकिंग की गई। जिनमें से 2823 वाहनों का चालान किया गया। व 740 वाहन सीज किए गए। चैकिंग के दौरान 3478800 रू. सम्मन शुल्क वसूल किया गया। तथा धारा 151, 107, 116 सी.आर.पी.सी में 228 व्यक्तियों के विरूध कार्यवाही करते हुए धारा 188 भादवी के अंतर्गत 163 अभियोग पंजीकृत कर 848 व्यक्तियों के विरूध कार्यवाही अमल मेें लायी गई। वही थाना चिनकाना पुलिस द्वारा ग्राम मुजहार बंदा से अभियुक्त सोनू, पुत्र धर्म सिंह को छ: बोतल देशी शराब हरियाणा मार्का सहित गिरफतार