Skip to main content

निगम ने लिया संकल्प, कोरोना को शहर में नहीं पनपने देंगे: नगरायुक्त


सहारनपुर।  मेयर संजीव वालिया ने कहा कि हम अपने शहर में कोरोना जैसे किसी वायरस को नहीं पनपने देंगे, ये निगम का संकल्प है। जबकि नगरायुत्तफ ने पार्षदों व लोगों से बातचीत कर सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। नगर निगम द्वारा महानगर में की जाने वाली सफाई व्यवस्था दुरुस्त चलती रहें इसके लिए निगम ने आज अपने कर्मचारियों पर भी सोडियम हाइपोक्लोराइट के सममिश्रण का छिड़काव कर उन्हें सेनेटाइज किया। कर्मचारियों व कार्यालयों को सेनेटाइज करने के लिए निगम द्वारा कोल्ड फाॅगर मशीने मंगायी गयी है। 


नगर निगम के सफाई कर्मचारी महानगर के सभी क्षेत्रों में जाकर सफाई व कूड़ा उठाने  के अलावा कीटनाशकों व कीटाणु-जीवाणु शोधकों का छिडकाव कर रहें हैं। इस हालात में वे किसी बीमारी की चपेट में न आए इसके लिए आज से नगर निगम ने अपने सफाई नायकों व कर्मचारियों को भी सैनेटाइज करना शुरु कर दिया है। नगरायुत्तफ ज्ञानेन्द्र सिंह ने बताया कि इंडोर को सैनेटाइज करने के लिए निगम द्वारा दो कोल्ड फाॅगर मशीने मंगाई गयी है। उन्होंनें बताया कि इन मशीनों द्वारा कर्मचारियों को सैनेटाइज करने के अलावा।


प्रशासनिक कार्यलयों को सैनेटाइज किया गया। नगरायुत्त ने बताया कि नगर निगम के सफाई कर्मचारी पूरी मुस्तैदी से महानगर में सफाई व्यवस्था में लगे है। पार्षदों का भी सहयोग मिल रहा है। आज वार्ड 64, 65 व 66 में सफाई नायक बृजमोहन ने पार्षद नूर आलम, सईद कुरैशी व हाजी गुलशेर आदि को साथ लेकर सफाई के अलावा दवाई का छिडकाव कराया। नगरायुत्त ज्ञानेन्द्र सिंह ने बताया कि उन्होंने स्वयं लोगों से और पार्षदों से बात की है,सभी नगर निगम की सफाई व्यवस्था तथा कोरोना से बचाव के लिए किये जा रहे प्रयासों से न केवल संतुष्ट है बल्कि सराहना भी कर रहे हैं।


इसी तरह वार्ड 70 में भी पार्षद महमूद हसन, वार्ड 19 में पार्षद रमेश छाबड़ा, वार्ड 48 आवास विकास में भगतसिंह, वार्ड 43 में मंसूर बदर सहित लगभग सभी वार्डाे में पार्षदगण भी कीटनाशकों के छिडकाव आदि में सहयोग कर रहे हैं। छोटी गलियो में भी कीटाणुनाशकों के छिडकाव के लिए उन्होंने हैंड मशीने के ज्यादा से ज्यादा उपयोग पर जोर दिया। मेयर ने बताया कि निगम ने पर्याप्त मात्रा में सोडियम हाइपोक्लोराइट, ब्लीचिंग पाउडर, चूना व अन्य कीटनाशकों को मंगा लिया है, नगर निगम के पास संसाध्नों की कोई कमी नहीं है। हम अपने शहर में कोरोना वायरस को पनपने नहीं देंगें, ये निगम का संकल्प है।  रिपोर्ट: आरिफ अंसारी


Popular posts from this blog

पुरानी पेंशन बहाली के लिए मोमबत्ती जलाकर आवाज़ उठाएंगे कर्मचारी

सहारनपुर: उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ के ज़िला अर्जुन सिंह त्यागी ने विकास भवन में महासंघ के पदाधिकारियों व सदस्यों के साथ बैठक में ये निर्णय लिया गया कि लखनऊ प्रांतीय अध्यक्ष कमलेश मिश्रा के आह्वान पर   पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर महासंघ के पदाधिकारी व सदस्य मोमबत्तियां जलाकर आवाज बुलंद करेंगे। 4 व 5 अक्तूबर सायं को राज्य कर्मचारी अपने-अपने आवास,भवन पर मोमबत्ती जलाकर पुरानी पेंशन व्यवस्था लागू करने की मांग करेंगे और सरकार का ध्यान आकर्षित करेंगे।  और बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जब गोरखपुर सांसद थे तब उन्होंने तत्कालीन प्रधानमंत्री डा० मनमोहन सिंह को पत्र लिखकर पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल करने का अनुरोध किया था। अब वह स्वयं मुख्यमंत्री हैं  प्रदेश के कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाल कराएं। मुख्यमंत्री आसीन होने के उपरांत उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ में दिनांक 19 फरवरी 2020 इको गार्डन लखनऊ में वादा निभाओ रैली के माध्यम से ज्ञापन प्रस्तुत किया था। वर्ष 2019-20 में कोविड-19 महामारी में जन सेवा में व्यवस्था के कारण कोई कार्यवाही नहीं हो पाई। प्...

भाकियू (तोमर) ने एक पंचायत कर लगाया पुलिस व बिजली विभाग पर किसानों के उत्पीड़न का आरोप

जनपद मुज़फ्फरनगर। भारतीय किसान यूनियन तोमर के हजारों की संख्या में किसान छपार टोल फ्री करते हुए पंचायत की ओर कूच किया वहीं गुस्साए कार्यकर्ताओं ने ब्लाक परिसर के सामने घंटों रोड जाम किया वही भाकियू तोमर के जिला अध्यक्ष अखिलेश चौधरी ने कहा कृषि काले कानून वापस हो ओर  जनपद में पुलिस विभाग की कार्यशैली बहुत खराब हो चुकी है जिसके चलते किसानो में भारी रोष है और बढ़ती महंगाई जैसे बिजली की बढ़ी दरे ओर डीजल पेट्रोल की बढ़े दरे किसानों की कमर तोड़ने का काम कर रहे है इन्हें कम की जाए।  व भाकियू तोमर के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी संजीव तोमर ने कहा गन्ने का भाव 450 प्रति कुंटल हो और किसानों का संपूर्ण कर्ज माफ किया जाए वह किसानों के गन्ने का भुगतान मय ब्याज सहित जल्द से जल्द कराया जाए उत्तर प्रदेश में आवारा पशुओं की जनसंख्या बढ़ती जा रही है वह किसानों की फसल बर्बाद कर रहे हैं इसका समाधान कराया जाए और कस्बा पुरकाजी में नशा और सट्टेबाजी का खेल जोरों शोरों से चल रहा है उस पर रोक लगाई जाए जनपदों के थाने में किसान और आम जनता का प्रति व्यवहार ठीक नहीं है इसमें सुधार कराया जाए चौधरी संजीव तोमर ने कहा अ...

आंखों की रोशनी तेज करने के लिये करें ये खास व्यायाम

आंखें हमारे शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग हैं। इसलिए यह जिम्मेदारी बनती है कि हम इनका बखूबी ख्याल रखें। आंखों का स्वास्थ्य असंयमित और अनियमित जीवनशौली के कारण बिगड़ता है। अक्सर यह देखा गया है कि उम्र के साथ ही हमारी आंखों के आस-पास की मांसपेशियां अपना लचीलापन खोने लगती हैं और कठोर हो जाती है। आंखें तभी तक ठीक काम करती हैं जब तक उनकी कनीनिका, जलीय द्रव, ताल और ताल के पीछे रहने वाले द्रव्य स्वच्छ रहते हैं। इनमें से किसी के भी स्वच्छ न होने पर दृष्टि से संबंधित रोग हो जाते हैं। आंखों को किसी भी प्रकार के रोगों से दूर रखने के लिए सबसे अच्छा तरीका यह है कि आप आंखों से संबंधित योगा करें। जी हां, योगा एक ऐसी दवा है जिससे आंखों को स्वस्थ रखा जा सकता है। इस व्यस्त जीवन में अक्सर लोग आपनी आंखों का खयाल नहीं रख पाते। नींद कम लेना, लगातार नजला-जुखाम रहना, धुआं और धूल वाले स्थान पर रहना, आंखों की अच्छी तरह सफाई न करना आदि कई कारण हैं जिनसे आंखों की दृष्टि पर बुरा प्रभाव पड़ता है। आंखों को स्वस्थ्य रखने के लिए कुछ ऐसे व्यायाम हैं जिनका प्रयोग कर आप अपने नेत्रों को स्वस्थ बना सकते हैं। पल्मिंग-  घंटो...