सहारनपुर। मंडलायुक्त संजय कुमार ने मंडल के तीनों जनपदों के जिलाधिकारी को शासन के आदेशानुसार जारी किये गये 30 बिंदुओं के पत्रं में कहा कि स्थानीय स्तर पर वह कफ्रर्यू लगाने का निर्णय ले सकते हैं। मंडलायुक्त संजय कुमार ने शासन द्वारा जारी किये गये 30 बिंदुओं के पत्र जारी करते हुए मंडल के तीनों जिलाधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि अपर मुख्य सचिव गृह की ओर से पत्र जारी किया गया है।
उन्होंने कहा कि लाक डाउन के दौरान आवश्यक वस्तुओं के निर्माण की इकाईयां व वाहन चलेंगे तथा इनसे संबंधित दुकान, वितरण स्थल स्थानीय प्रशासन के आदेशानुसार खुलेंगे। जनपद, तहसील, स्तर पर विभिन्न संगठनों के माध्यम से टीम वर्क के रूप में लाक डाउन लागू कराया जाए। जिलाध्किारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक व मुख्य चिकित्साधिकारी स्थानीय स्तर पर आज दोपहर के बाद कफ्रर्यू का निर्णय ले सकते हैं।
तथा इसकी सूचना अपर मुख्य गृह सचिव को उपलब्ध् करायी जाए। स्थानीय स्तर पर राजकीय चिकित्सा सेवाओं के साथ-साथ निजी स्वास्थ्य सेवाओं व जन संस्थानों का प्रयोग करे। सड़क व रेल मार्ग बंद होने के कारण इन इकाइयों में काम करने वाले दैनिक मजदूरों को उनके घर जाने से रोका जाए। यदि घर जाना अपरिहार्य है तो उसके जाने की व्यवस्था प्रशासन द्वारा की जाए। मुख्य विकास अधिकारी के माध्यम से स्वयं सेवकों की टीम तैयार कर लोगों को घर-घर सामग्री पहुंचाए जाने की व्यवस्था की जाए।
कुली, रिक्शा चालकों, पटरी पर सामान बेचने वाले लोगों को 20 किग्रा गेहूं व 15 किग्रा चावल दिये जाने की व्यवस्था करायी जाए। जन प्रतिनिधि को विश्वास में लेकर लाक डाउन में सहयोग करे। जो लोग कोरन्टाईन हैं उन पर सतर्क दृष्टि रखी जाए और उन्हें इस बात के लिए प्रशिक्षित किया जाए। बाहरी लोगों के साथ-साथ परिवार के लोगों से भी दूर रहे। कोरोना पोजीटिव केस मिलने पर वह किस-किस से मिला उन सभी व्यक्तियों का पता लगा कर सभी को सबको कोरन्टाइन किया जाए।
उन्होंने कहा कि औद्योगिक, व्यापारिक, शैक्षिक, सरकारी व व्यक्तिगत आदि इकाइयों में कार्यरत कर्मचारियों को बंदी के दौरान सवेतन अवकाश दिया जाए। शासन के निर्देशानुसार जनपद स्तर पर वर्तमान विषम परिस्थितियों से निपटने हेतु पृथक—पृथक समितियां बनायी जाए। चिन्हित प्रथम व द्वितीय स्तर पर अस्पताल के कर्मियों को भी कोरन्टाइन करने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। रिपोर्ट: आरिफ अंसारी