सहारनपुर। 25 अप्रैल 2020, सहारनपुर में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। अभी 9 नए कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि हुई है। सहारनपुर के सीएमओ डॉ बीएस सोढ़ी ने जानकारी देते हुए बताया कि आज लखनऊ से जो सूची प्राप्त हुई है। उसमे 9 नए कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। अब सहारनपुर में कुल कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 160 हो गई है।
बढ़ती कोरोना मरीजों की संख्या ने स्थानीय प्रशासन स्वास्थय विभाग के साथ—साथ नगर वासियों की चिंता को बढ़ा दिया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी बी.एस. सोढ़ी ने नगर की जनता से अपील की है कि वह लॉक डाउन का पूरा पालन करें। मास्क लगाये, सैनिटाइजर का प्रयोग करें। अपने हाथ को बार—बार साबुन से धोएं। भीड लगाकर न रहे, सोशल डिस्टेंशिंग का पालन करें। हॉट स्पॉट सैंटरों की ओर जाने का रूख न करें। बेवजह सडकों पर न घूमें। अपने घरों में रहें। सुरक्षा ही बचाव हैं। रिपोर्ट: आरिफ अंसारी