सहारनपुर। कोरोना वायरस चलते शासन द्वारा सहारनपुर के नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए आबकारी आयुक्त प्रयागराज उत्तर प्रदेश पी गुरु प्रसाद ने सहारनपुर पहुंचने पर प्रशासनिक अधिकारियों पुलिस अधिकारियो स्वास्थ्य अधिकारियों के अलावा नगर निगम अधिकारियों के साथ मैराथन मीटिंग कर लॉकडाउन पर जारी गतिविधियों का जायजा लिया। नोडल अधिकारी ने जिला कारागार पहुंचकर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
अस्थाई जेल जहां जमातियों को रखा गया है उसका मायना कर संतो व्यक्त किया। जेल अधिकारियों को कोरोनावायरस महामारी के प्रति सजग रहने को कहा और विशेष निर्देश दिए। नोडल अधिकारी नगर निगम पहुंचे जहां उन्होंने निगम अधिकारियों के साथ बातचीत की। इस अवसर पर स्वास्थ्य हेल्पलाइन टेली मैडिसन कंट्रोल रूम का निरीक्षण भी किया। नोडल अधिकारी प्रसाद ने कंट्रोल रूम मे ड्यूटी कर रहे डॉक्टर रविंद्र गुप्ता ,वंदना दुआ से चर्चा कर जानकारी जुटाई व उनको आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
इसके बाद नोडल अधिकारी का काफिला जनमंच प्रभु जी की रसोई पहुंचा जहां रसोई के अध्यक्ष शीतल टंडन द्वारा तैयार कराए जा रहे हैं खाने की गुणवत्ता को जांचा परखा। इस पर जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने जब नगर आयुक्त ज्ञानेंद्र सिंह से कहा कि वह रोटी के लिए प्रभु जी की रसोई को 4 लाख रुपए उपलब्ध कराएं तो नगर आयुक्त ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा कि हम पहले ही स्मार्ट सिटी हेड से प्रभु जी की रसोई को 50,लाख रुपए उपलब्ध करा चुके हैं।
इस अवसर पर नोडल अधिकारी के साथ जिलाधिकारी सहारनपुर अखिलेश सिंह, डीआईजी उपेंद्र अग्रवाल, एसएसपी दिनेश कुमार प्रभु, नगर आयुक्त ज्ञानेंद्र सिंह, महापौर संजीव वालिया, जिला चिकित्सा अधिकारी बीएस सोढ़ी, नगर निगम के स्वास्थ्य अधिकारी अशोक त्रिपाठी, संत कुमार आदि मौजूद रहे।