सहारनपुर। नीलम शर्मा कि अगुवाई में सफाई कर्मियों स्वागत सहारनपुर कोरोना आपदा को लेकर नगर की सफाई व्यवस्था चूने का छिड़काव, नालियों, सड़को कि सफाई व सैनिटाइजेशन के कार्यों में जुटे सफाई कर्मचारियों सफाई नायक का सभी क्षेत्रों में क्षेत्रवासी सफाई कर्मचारियों का सम्मान व पुष्प वर्षा से स्वागत कर रहे हैं।
इसी क्रम में वार्ड 34 से पूर्व पार्षद प्रत्याशी श्रीमति नीलम शर्मा कि अगुवाई में पंजाबी बैग व इलाहीपुरा के क्षेत्रवासियों द्वारा सफाई कर्मचारियों का पुष्प वर्षा करके सम्मान एवं स्वागत किया गया। इस अवसर पर संजय शर्मा ,अभिषेक शर्मा, मुकेश शर्मा,ब्रजेश शर्मा ने भी सफ़ाई कर्मचारियों का स्वागत किया गया। रिपोर्ट: आरिफ अंसारी