Skip to main content

101206 प्रवासी श्रमिकों को विभिन्न परिवहन के साधनों से भेजा गया...

प्रवासी श्रमिक को खाना, बच्चों के लिये दूध का प्रबंध किया गया


101206 प्रवासी श्रमिकों को विभिन्न परिवहन के साधनों से भेजा गया


सहारनपुर। शासन के निर्देशानुसार जनपद सहारनपुर, तहसील नकु़ड़ के अन्तर्गत राधा स्वामी सत्संग भवन व्यास, पिलखनी का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय नोडल अधिकारी के साथ आर0सी0 मोघा, सहायक अभियंता एवं अजब सिंह तहसीलदार नकुड़ उपस्थित थे। सत्संग भवन विशाल समागम हाॅल है। जिसमें लगभग 40000 व्यक्तियों के ठहरने की व्यवस्था है।


सत्संग भवन में सीमावर्ती हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखण्ड आदि राज्यों से अप्रवासी श्रमिक में आ रहे हैं, श्रमिक उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों व बिहार, झारखण्ड, मध्य प्रदेश आदि विभिन्न राज्यों को जाने वाले हैं। निरीक्षण के समय प्रभारी निरीक्षण के समय प्रभारी अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि 207 प्रवासी श्रमिकों को अपने गंतव्य स्थान पर बस द्वारा पहुंचाया गया।


जिसमें 39 श्रमिक जनपद सहारनपुर के थे। 167 श्रमिक उत्तर प्रदेश के अन्य जनपदों के थे। कुल 1185 प्रवासी श्रमिक ठहरे हुए हैं। इस आश्रय स्थल से राज्य के बाहर विभिन्न प्रदेशों में ट्रेन के माध्यम से 11620 श्रमिक, बस के माध्यम से 3636 श्रमिक तथा जिलाधिकारी द्वारा निर्गत पास द्वारा 212 श्रमिक भेजे गये हैं। राज्य के अंदर विभिन्न जनपदों में ट्रेन के माध्यम से 14275 श्रमिक, बस के माध्यम से 71433 श्रमिक तथा जिलाधिकारी द्वारा निर्गत पास द्वारा 30 श्रमिक भेजे गये हैं।


इस प्रकार राज्य के बाहर तथा राज्य के अंदर विभिन्न परिवहन के साधनों द्वारा कुल 101206 प्रवासी श्रमिकों को भेजा जा चुका है। किचन प्रभारी अजय चावला द्वारा अवगत कराया गया कि आज सुबह नास्ते में 2000 व्यक्तियों के लिए नाश्ते में चाय, पराठा एवं लोबिया बना है एवं 2000 व्यक्तियों के लिये ही दोपहर के भोजन में काला चना, चावल एवं रोटी की व्यवस्था की गयी है।


दोपहर में चाय एवं बच्चों को उनकी आवश्यकतानुसार दूध का भी प्रबंध किया गया है। दोपहर में चाय एवं बच्चों को उनकी आवश्यकतानुसार दूध का भी प्रबंध किया गया है। इस स्थल पर शौचालय, स्नानागार, पेयजल, भोजन की व्यवस्था व अन्य आवश्यक संसाधनों की उत्तम व्यवस्था है।



                                             
   


 


 


 


Popular posts from this blog

पुरानी पेंशन बहाली के लिए मोमबत्ती जलाकर आवाज़ उठाएंगे कर्मचारी

सहारनपुर: उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ के ज़िला अर्जुन सिंह त्यागी ने विकास भवन में महासंघ के पदाधिकारियों व सदस्यों के साथ बैठक में ये निर्णय लिया गया कि लखनऊ प्रांतीय अध्यक्ष कमलेश मिश्रा के आह्वान पर   पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर महासंघ के पदाधिकारी व सदस्य मोमबत्तियां जलाकर आवाज बुलंद करेंगे। 4 व 5 अक्तूबर सायं को राज्य कर्मचारी अपने-अपने आवास,भवन पर मोमबत्ती जलाकर पुरानी पेंशन व्यवस्था लागू करने की मांग करेंगे और सरकार का ध्यान आकर्षित करेंगे।  और बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जब गोरखपुर सांसद थे तब उन्होंने तत्कालीन प्रधानमंत्री डा० मनमोहन सिंह को पत्र लिखकर पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल करने का अनुरोध किया था। अब वह स्वयं मुख्यमंत्री हैं  प्रदेश के कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाल कराएं। मुख्यमंत्री आसीन होने के उपरांत उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ में दिनांक 19 फरवरी 2020 इको गार्डन लखनऊ में वादा निभाओ रैली के माध्यम से ज्ञापन प्रस्तुत किया था। वर्ष 2019-20 में कोविड-19 महामारी में जन सेवा में व्यवस्था के कारण कोई कार्यवाही नहीं हो पाई। प्...

भाकियू (तोमर) ने एक पंचायत कर लगाया पुलिस व बिजली विभाग पर किसानों के उत्पीड़न का आरोप

जनपद मुज़फ्फरनगर। भारतीय किसान यूनियन तोमर के हजारों की संख्या में किसान छपार टोल फ्री करते हुए पंचायत की ओर कूच किया वहीं गुस्साए कार्यकर्ताओं ने ब्लाक परिसर के सामने घंटों रोड जाम किया वही भाकियू तोमर के जिला अध्यक्ष अखिलेश चौधरी ने कहा कृषि काले कानून वापस हो ओर  जनपद में पुलिस विभाग की कार्यशैली बहुत खराब हो चुकी है जिसके चलते किसानो में भारी रोष है और बढ़ती महंगाई जैसे बिजली की बढ़ी दरे ओर डीजल पेट्रोल की बढ़े दरे किसानों की कमर तोड़ने का काम कर रहे है इन्हें कम की जाए।  व भाकियू तोमर के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी संजीव तोमर ने कहा गन्ने का भाव 450 प्रति कुंटल हो और किसानों का संपूर्ण कर्ज माफ किया जाए वह किसानों के गन्ने का भुगतान मय ब्याज सहित जल्द से जल्द कराया जाए उत्तर प्रदेश में आवारा पशुओं की जनसंख्या बढ़ती जा रही है वह किसानों की फसल बर्बाद कर रहे हैं इसका समाधान कराया जाए और कस्बा पुरकाजी में नशा और सट्टेबाजी का खेल जोरों शोरों से चल रहा है उस पर रोक लगाई जाए जनपदों के थाने में किसान और आम जनता का प्रति व्यवहार ठीक नहीं है इसमें सुधार कराया जाए चौधरी संजीव तोमर ने कहा अ...

आंखों की रोशनी तेज करने के लिये करें ये खास व्यायाम

आंखें हमारे शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग हैं। इसलिए यह जिम्मेदारी बनती है कि हम इनका बखूबी ख्याल रखें। आंखों का स्वास्थ्य असंयमित और अनियमित जीवनशौली के कारण बिगड़ता है। अक्सर यह देखा गया है कि उम्र के साथ ही हमारी आंखों के आस-पास की मांसपेशियां अपना लचीलापन खोने लगती हैं और कठोर हो जाती है। आंखें तभी तक ठीक काम करती हैं जब तक उनकी कनीनिका, जलीय द्रव, ताल और ताल के पीछे रहने वाले द्रव्य स्वच्छ रहते हैं। इनमें से किसी के भी स्वच्छ न होने पर दृष्टि से संबंधित रोग हो जाते हैं। आंखों को किसी भी प्रकार के रोगों से दूर रखने के लिए सबसे अच्छा तरीका यह है कि आप आंखों से संबंधित योगा करें। जी हां, योगा एक ऐसी दवा है जिससे आंखों को स्वस्थ रखा जा सकता है। इस व्यस्त जीवन में अक्सर लोग आपनी आंखों का खयाल नहीं रख पाते। नींद कम लेना, लगातार नजला-जुखाम रहना, धुआं और धूल वाले स्थान पर रहना, आंखों की अच्छी तरह सफाई न करना आदि कई कारण हैं जिनसे आंखों की दृष्टि पर बुरा प्रभाव पड़ता है। आंखों को स्वस्थ्य रखने के लिए कुछ ऐसे व्यायाम हैं जिनका प्रयोग कर आप अपने नेत्रों को स्वस्थ बना सकते हैं। पल्मिंग-  घंटो...