Skip to main content

पंडित जवाहर लाल नेहरू की 56 वी पुण्यतिथि पर कोंग्रेसीयों ने किया नमन... 

देश के पहले प्रधान मंत्री पं. जवाहर लाल नेहरू की 56 वी पुण्यतिथि


सहारनपुरI जिला कांग्रेस अध्यक्ष चौधरी मुजफ्फर अली के नेतृत्व में आज सोशल डिस्टेंसिंग का पूर्णत: ध्यान रखते हुए कांग्रेसजनों ने आजाद भारत के प्रथम प्रधानमंत्री एवं आधुनिक भारत के निर्माता पंडित जवाहरलाल नेहरु जी की 56 वीं पुण्यतिथि पर उनके  चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया I


इस अवसर पर महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष वरुण शर्मा, युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष प्रवीण चौधरी, युवा कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष अर्चित जैन, वरिष्ठ युवा कांग्रेस नेता गौरव वर्मा आदि कांग्रेस जन उपस्थित रहेI कांग्रेस जिलाध्यक्ष चौ.मुजफ्फर अली ने पंडित नेहरू को आधुनिक भारत का निर्माता बताते हुए कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू ने अपने कार्यकाल में देश के चहुमुखी विकास का सपना लेकर जिन आधारभूत योजनाओं को शुरू किया थाI


वह देश में एक  वट वृक्ष की तरह फल-फूल रही है, उनके बताए विकास के  पथ  पर चलकर ही आज देश सभी क्षेत्रों में आत्मनिर्भर और स्वाभिमानी बना हैI पंडित नेहरू मजबूत सरकार के साथ मजबूत विपक्ष के पक्षधर थे, लेकिन आज सत्ता में बैठे लोग विपक्ष मुक्त भारत का सपना देखते हैं और इसी कारण अपने राजनीतिक विरोधियों को झूठे आरोपों में फंसा कर उन्हें गिरफ्तार करते हैंI



चौधरी मुजफ्फर अली ने कहा कि मजबूर मजदूरों के हित की और पक्ष की बात करने के लिए श्रीमती प्रियंका गांधी के नेतृत्व में संघर्ष कर रहे प्रदेश अध्यक्ष श्री अजय कुमार लल्लू को गिरफ्तार किया जाना इसका ताजातरीन उदाहरण हैI उन्होंने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष की तुरंत रिहाई की मांग करते हुए उनकी गिरफ्तारी को गैर संवैधानिक और गैरकानूनी बतायाI


महानगर अध्यक्ष वरुण शर्मा ने पंडित नेहरू को युगपुरुष बताते हुए कहा कि आज सत्ता में बैठे लोग पंडित नेहरू की नीतियों और विचारों का विरोध करना एक फैशन की तरह मानते हैं, जबकि उन्ही की नीतियों का अनुसरण करते हुए आज सरकार स्वाभिमानी और आत्मनिर्भर भारत का नारा देने की स्थिति में पहुंची हैI


युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष प्रवीण चौधरी एवं युवा कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष अर्चित जैन ने  पंडित नेहरू को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए उनके द्वारा तैयार किये गये भारत के  विकास के ब्लू प्रिंट को विकसित एवं स्वाभिमानी भारत के लक्ष्य को हासिल करने का प्रेरणा पथ बतायाI 


पूर्व कांग्रेस जिला प्रवक्ता गणेश दत्त शर्मा ने भी पंडित नेहरू को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए उन्हें नमन किया  और उनके जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला  सभी कांग्रेसजनों ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष श्री अजय कुमार लल्लू की गिरफ्तारी को राजनीति से प्रेरित और कांग्रेस के बढ़ते जनाधार पर भाजपा खिसियाहट का नतीजा बताया और श्री अजय कुमार लल्लू पर लगाए गए झूठे मुकदमों को तुरंत हटा कर उन्हें रिहा करने की मांग की 


Popular posts from this blog

पुरानी पेंशन बहाली के लिए मोमबत्ती जलाकर आवाज़ उठाएंगे कर्मचारी

सहारनपुर: उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ के ज़िला अर्जुन सिंह त्यागी ने विकास भवन में महासंघ के पदाधिकारियों व सदस्यों के साथ बैठक में ये निर्णय लिया गया कि लखनऊ प्रांतीय अध्यक्ष कमलेश मिश्रा के आह्वान पर   पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर महासंघ के पदाधिकारी व सदस्य मोमबत्तियां जलाकर आवाज बुलंद करेंगे। 4 व 5 अक्तूबर सायं को राज्य कर्मचारी अपने-अपने आवास,भवन पर मोमबत्ती जलाकर पुरानी पेंशन व्यवस्था लागू करने की मांग करेंगे और सरकार का ध्यान आकर्षित करेंगे।  और बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जब गोरखपुर सांसद थे तब उन्होंने तत्कालीन प्रधानमंत्री डा० मनमोहन सिंह को पत्र लिखकर पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल करने का अनुरोध किया था। अब वह स्वयं मुख्यमंत्री हैं  प्रदेश के कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाल कराएं। मुख्यमंत्री आसीन होने के उपरांत उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ में दिनांक 19 फरवरी 2020 इको गार्डन लखनऊ में वादा निभाओ रैली के माध्यम से ज्ञापन प्रस्तुत किया था। वर्ष 2019-20 में कोविड-19 महामारी में जन सेवा में व्यवस्था के कारण कोई कार्यवाही नहीं हो पाई। प्...

भाकियू (तोमर) ने एक पंचायत कर लगाया पुलिस व बिजली विभाग पर किसानों के उत्पीड़न का आरोप

जनपद मुज़फ्फरनगर। भारतीय किसान यूनियन तोमर के हजारों की संख्या में किसान छपार टोल फ्री करते हुए पंचायत की ओर कूच किया वहीं गुस्साए कार्यकर्ताओं ने ब्लाक परिसर के सामने घंटों रोड जाम किया वही भाकियू तोमर के जिला अध्यक्ष अखिलेश चौधरी ने कहा कृषि काले कानून वापस हो ओर  जनपद में पुलिस विभाग की कार्यशैली बहुत खराब हो चुकी है जिसके चलते किसानो में भारी रोष है और बढ़ती महंगाई जैसे बिजली की बढ़ी दरे ओर डीजल पेट्रोल की बढ़े दरे किसानों की कमर तोड़ने का काम कर रहे है इन्हें कम की जाए।  व भाकियू तोमर के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी संजीव तोमर ने कहा गन्ने का भाव 450 प्रति कुंटल हो और किसानों का संपूर्ण कर्ज माफ किया जाए वह किसानों के गन्ने का भुगतान मय ब्याज सहित जल्द से जल्द कराया जाए उत्तर प्रदेश में आवारा पशुओं की जनसंख्या बढ़ती जा रही है वह किसानों की फसल बर्बाद कर रहे हैं इसका समाधान कराया जाए और कस्बा पुरकाजी में नशा और सट्टेबाजी का खेल जोरों शोरों से चल रहा है उस पर रोक लगाई जाए जनपदों के थाने में किसान और आम जनता का प्रति व्यवहार ठीक नहीं है इसमें सुधार कराया जाए चौधरी संजीव तोमर ने कहा अ...

आंखों की रोशनी तेज करने के लिये करें ये खास व्यायाम

आंखें हमारे शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग हैं। इसलिए यह जिम्मेदारी बनती है कि हम इनका बखूबी ख्याल रखें। आंखों का स्वास्थ्य असंयमित और अनियमित जीवनशौली के कारण बिगड़ता है। अक्सर यह देखा गया है कि उम्र के साथ ही हमारी आंखों के आस-पास की मांसपेशियां अपना लचीलापन खोने लगती हैं और कठोर हो जाती है। आंखें तभी तक ठीक काम करती हैं जब तक उनकी कनीनिका, जलीय द्रव, ताल और ताल के पीछे रहने वाले द्रव्य स्वच्छ रहते हैं। इनमें से किसी के भी स्वच्छ न होने पर दृष्टि से संबंधित रोग हो जाते हैं। आंखों को किसी भी प्रकार के रोगों से दूर रखने के लिए सबसे अच्छा तरीका यह है कि आप आंखों से संबंधित योगा करें। जी हां, योगा एक ऐसी दवा है जिससे आंखों को स्वस्थ रखा जा सकता है। इस व्यस्त जीवन में अक्सर लोग आपनी आंखों का खयाल नहीं रख पाते। नींद कम लेना, लगातार नजला-जुखाम रहना, धुआं और धूल वाले स्थान पर रहना, आंखों की अच्छी तरह सफाई न करना आदि कई कारण हैं जिनसे आंखों की दृष्टि पर बुरा प्रभाव पड़ता है। आंखों को स्वस्थ्य रखने के लिए कुछ ऐसे व्यायाम हैं जिनका प्रयोग कर आप अपने नेत्रों को स्वस्थ बना सकते हैं। पल्मिंग-  घंटो...