सहारनपुर। उत्तर प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के प्रान्तीय महामंत्री वीसी चतुर्वेदी के आदेशानुसार कार्यकारी जिलाध्यक्ष सुशील सूरी को जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। जिला संयोजक नफीस थानवी ने उक्त आश्य की जानकारी देते हुए बताया कि लॉक डाउन से पूर्व संपन्न हुए चुनाव में सुशील सूरी को कार्यकारी अध्यक्ष चुना गया था और प्रदेश कार्यकारिणी के आदेशानुसार सुशील सूरी को पुनः जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया है।
जबकि पूर्व में संपन्न हुए चुनाव में अशोक शर्मा को जिला महासचिव पद पर निर्वाचित घोषित किया गया था। इसी प्रकार जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया है। जिसमें सुशील सूरी को जिलाध्यक्ष, अमीर खान को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, निसार सिद्दकी, सतीश आजाद, अंजुम सिद्दकी को उपाध्यक्ष, अशोक शर्मा को जिला महामंत्री, रमेश यादव, रमन गुप्ता को संगठन सचिव, कपिल देव सचिव, सुरेश कुमार को प्रेस सचिव, अतुल भटनागर को प्रचार सचिव, एम इरफान मलिक को को-ुनवजयााध्यक्ष बनाया गया है।
इनके अलावा रविन्द्र चैधरी, धर्मेन्द्र अनमोल, फहीम फारूखी, अब्दुल कादिर, जंकी हसन, महीपाल सिंह, गुलशन सागर, शमीम, हरिओम सैनी, सूरज रोहिला, संजय कुमार, राव नसीम को सदस्य कार्यकारिणी में शामिल किया गया है। इनके अलावा वीवी गौतम, एमआजाद अंसारी, राज गोपाल विश्वकर्मा, सुरेन्द्र सचदेवा, योगेश दहिया व भारत भूषण को संरक्षक का दायित्व सौंपा गया है। जिलाध्यक्ष सुशील सूरी ने प्रान्तीय नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जो उनको दायित्व सौंपा है, वह उसका निष्ठा पूर्वक निर्वहन करेंगे और लॉक डाउन के बाद ही बैठक व अन्य कार्यक्रम आयोजित किए जायेंगे।