सहारनपुर। पूर्व प्रधानमंत्री चै.चरण सिंह की पुण्य तिथि पर आज विभिन्न संगठनों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया और उनके आदर्शों व सिद्धान्तों को अपना कर किसान हित की लड़ाई लडने का संकल्प लिया गया। चै.चरण सिंह चैक स्थित चै.चरण सिंह की प्रतिमा के समक्ष रालोद कार्यकर्ताओं ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके आदर्शों को अपनाने का संकल्प लिया।
रालोद जिलाध्यक्ष राव कैसर सलीम ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री चै.चरण सिंह ने किसानों के हित में सदैव ही संघर्ष करते हुए उन्हें उनके अधिकार दिलाने का काम किया। आज जो किसानों को लाभ मिल रहा है, वह चै.चरण सिंह की ही देन है। किसानों के सच्चे मसीहा के रूप में कार्य करते हुए उन्होंने जो कीर्तिमान स्थापित किया था, उसी को अंगीकार रालोद कर किसानों के हितों की लड़ाई लड़ रहा है।
इसके अलावा भारतीय किसान मजदूर मंच के कार्यकर्ताओं ने सोशल डिस्टेन्सिग का अनुपालन करते हुए हकीकत नगर स्थित कैम्प कार्यालय पर पूर्व प्रधानमंत्री चै.चरण सिंह की पुण्य तिथि पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और गायत्री मंत्र का जाप करते हुए सरकार से उन्हें भारत रत्न दिये जाने की मांग दोहराई गयी। इस दौरान चै.नीरपाल सिंह ने कहा कि किसानों के महानायक पूर्व प्रधानमंत्री चै.चरण सिंह ने सदैव ही किसान हित के लिए संघर्ष किया।
चै.नीरपाल सिंह ने केन्द्र सरकार से मांग करते हुए कहा कि अन्नदाता के सच्चे मसीहा पूर्व प्रधानमंत्री चै.चरण सिंह को भारत रत्न दिया जाना चाहिए, क्योंकि वह देश के 80 करोड़ किसान, मजदूरों की आत्मा में बसते है। उन्होंने किसानों को मान सम्मान से जीना सिखाया, इसलिए उन्हें अन्नदाताओं का देवता कहा जाता है। इस दौरान चै.सुरेश पाल, चै.अरविंद मलिक, आरती शर्मा, सपन कुमार, जितेन्द्र आदि मौजूद रहे।