व्यापार मण्डल ने एसएसपी से की शिष्टाचार भेंट
सहारनपुर। सामाजिक उद्योग व्यापार मंडल से जुड़े व्यापारियों ने सहारनपुर के वरिष्ठ पुलिस अध्यक्ष डॉ.एस चन्नपा व पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अशोक कुमार मीणा से शिष्टाचार भेंट कर उनका सम्मान किया और सुरक्षा व्यवस्था में पुलिस प्रशासन को सहयोग का आश्वासन दिया।
व्यापार मण्डल के महानगर अध्यक्ष राजेश गुलाटी के नेतृत्व में व्यापारी प्रतिनिधि एसएसपी डॉ.एस.चन्नपा एवं पुलिस अधीक्षक देहात अशोक कुमार मीणा से उनके कार्यालय में मिले और उनका सम्मान करते हुए व्यापार मण्डल की ओर से कानून व्यवस्था को चुस्त दुरूस्त बनाने में पुलिस को हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कहा कि सभी के सहयोग से जिले में कानून व्यवस्था को ओर मजबूत किया जाएगा।
इस अवसर पर सामाजिक उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष व जिला अध्यक्ष हरपाल सिंह वर्मा, महानगर अध्यक्ष राजेश गुलाटी, मंडल अध्यक्ष अनिल वर्मा, जिला संयोजक राजेश धीमान, जिला उपाध्यक्ष अनुज यादव, राहुल चैधरी, जिला महासचिव सुशील गुप्ता, अजय पटेल आदि व्यापारी पदाधिकारी मौजूद रहे।