प्रोगेसिव स्कूल फोरम देगा निगम को पांच सौ पेड़
सुरेन्द्र चैहान भी बने वृक्षारोपण ब्रांड एंबेसडर
सहारनपुर। नगरायुक्त ज्ञानेन्द्र सिंह ने प्रोगेसिव स्कूल फोरम सोसायटी के संयोजक सुरेन्द्र चैहान को नगर निगम के वृक्षारोपण अभियान का ब्रांड एंबेसडर बनाने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि इससे निश्चय ही निगम के वृक्षारोपण अभियान को महानगर में गति मिलेगी।
सोसायटी के सचिव सुधीर जोशी व संयोजक सुरेन्द्र चैहान ने महानगर को कार्बन न्यूट्रल बनाने के निगम के अभियान में सोसायटी की भागेदारी करने तथा नगरायुक्त के आह्वान से प्रेरित होकर प्रोगेसिव स्कूल फोरम सोसायटी की ओर से पांच सौ वृक्ष नगर निगम को भेंट करने की घोषणा की।