कारगिल में शहीद सैनिकों का भावपूर्ण स्मरण करते एनसीसी अधिकारी
सहारनपुर। कारगिल विजय दिवस की 21वीं वर्षगांठ पर आज 26 यूपी गल्र्स बटालियन एनसीसी कैडेट ने शहीद सैनिकों को भावपूर्ण स्मरण कर श्रद्धांजलि अर्पित कर राष्ट्र सेवा की शपथ भी दिलायी। कारगिल विजय दिवस की 21वीं वर्षगांठ पर 26 यूपी गल्र्स बटालियन एनसीसी कैडेट को बटालियन के सुबेदार मेजर ने कारगिल विजय दिवस पर विस्तार से प्रकाश डाले हुए बताया कि आज के दिन कारगिल युद्ध में भारतीय सैनिकों ने विजयी श्री प्राप्त की थी।
आज का दिन अति महत्वपूर्ण दिवस है। देश में प्रत्येक 26 जुलाई को कारगिल विजय दिवस मनाया जाता है। उन्होंने बताया कि भारत पाक युद्ध में कारगिल में देश की सेना ने लगभग 60 दिन तक पाकिस्तान सेना से लोहा लेते हुए जीत हासिल की थी। इस युद्ध में भारत की विजय हुयी थी। इस दौरान शहीद हुए भारतीय सैनिकों को भावपूर्ण स्मरण करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। नायब सुबेदार बीएन सिंह कारगिल विजय दिवस और 1971 के भारत पाक युद्ध में सैन्य संघर्ष पर जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि दोनों देशों द्वारा परमाणु परीक्षण के उपरांत तनाव और बढ़ गया था। स्थिति को शांत करने के लिए दोनेां देशों ने फरवरी 1999 में लाहौर में घोषणा पत्र पर हस्ताक्षर किए, जिसमें कश्मीर मुद्दे को द्विपक्षीय वार्ता द्वारा शांति पूर्ण ढंग से हल करने का वायदा किया गया था।
लेकिन पाक ने अपने अर्द्ध सैनिक बलों को छिपाकर नियंत्रण रेखा पर भेजने और घुसपैठ करने का नाम आप्रेशन बद्र रखा था, जिसका मुख्य उद्देश्य कश्मीर व लद्दाख के बीच की कड़ी को तोडना और भारतीय सेना को सियाचीन गलेशियर से हटाना था। नियोजित रणनीति का पता चलने के बाद भारत सरकार ने आप्रेशन विजय के नाम से अपने 2 लाख सैनिकों को भेजा और युद्ध में 26 जुलाई 1999 को भारतीय सैनिकों ने जीत हासिल कर विजय पताका फहरायी थी,
जिसमें कई जवानों ने अपनी शहादत भी दी थी। उन्हीं की स्मृति में 26 जुलाई को कारगिल विजयी दिवस मनाया जाता है। इस दौरान समस्त कैडेटों को राष्ट्र सेवा की शपथ दिलायी गयी। शपथ का दायित्व सीएच कुंदन कुमार ने संभाला। इस अवसर पर सीएचएम एनएस कुमार, सुबेदार एसए यादव, नायक बीबी यादव, रघुवीर सिंह, नायक आशीष प्रसाद आदि मौजूद रहे।