पर्यावरण संतुलन के लिए पौधारोपरण जरूरी: निशा सिंह
सहारनपुर। मानव मन्दिर के प्रांगण में जिलाधिकारी अखिलेश सिंह की धर्मपत्नी श्रीमती निशा सिंह ने आज रबर और लीची के पौधे का पौधारोपण किया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संतुलन को बनाये रखने के लिए पेड़ों को अधिक से अधिक संख्या में लगाया जाए। उन्होंने कहा कि पेड़ों को लगाया ही न जाए, बल्कि उनकी सुरक्षा भी की जाए। उन्होंने कहा कि बढ़ता प्रदूषण एक बड़ी समस्या है, जिसका मुकाबला वृक्षारोपण करके ही किया जा सकता है।
मानव मन्दिर समिति के द्वारा संचालित वृद्धाश्रम में रहने वाली महिलाओं एवं पुरूषों से भी श्रीमती निशा सिंह ने बात चीत की और उनका हालचाल जाना। वृद्धाश्रम सचिव रवि सिंघल ने श्रीमती निशा सिंह को अवगत कराया कि वृद्धाश्रम में 14 महिलाएं एवं 47 पुरूष कुल 61 बेसहारा वृद्ध लोग निवासित है। इस अवसर पर उन्होने वंहा स्थित फिजियोथैरेपी सेन्टर, मनोरंजन कक्ष, वृद्ध महिलाओं के रहने के कक्ष का भी निरीक्षण किया। इस मौके पर प्राबेशन अधिकारी पुष्पेन्द्र व सचिव रवि सिंघल तथा आश्रम में कार्यरत स्टाफ के लोग मौजूद रहे। इस अवसर पर 101 पौधों का वृक्षारोपण किया गया।