सहारनपुर। थाना बेहट पुलिस द्वारा चोरी की घटना का अनावरण करते हुए 01 अभियुक्त को चोरी का सामान व नाजायज चाकू सहित किया गिरफ्तार: आज दिनांक 29/08/2020 को थाना बेहट पुलिस द्वारा रविदास मन्दिर के पास से अभि0 शोएब पुत्र खुर्शीद नि0 मौ0 खालसा कस्बा व थाना बेहट जनपद सहारनपुर को गिरफ्तार किया गया।
जिसके कब्जे से 01 नाजायज चाकू व थाना बेहट पर पंजीकृत मु0अ0सं0 377/20 धारा 380/411 भादवि से सम्बन्धित चोरी की एक रीयल जूस की पेटी व एक फूट केक की पेटी बरामद हुई है। अभियुक्त के विरुद्ध थाना बेहट पर मु0अ0सं0 378/2020 धारा 4/25 शस्त्र अधि0 पंजीकृत कर अभियुक्त को मा0 न्यायालय पेश किया जा रहा है।