Skip to main content

जेईई व नीट की परीक्षा कराये जाने के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन


सहारनपुर। कोविड 19 की वैश्विक महामारी के बीच जेईई व नीट की परीक्षा कराये जाने का विरोध लगातार जारी है। इसी कड़ी में आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केन्द्र सरकार द्वारा आयोजित करायी जा रही परीक्षा के विरोध में मुख्य डाकघर पर प्रदर्शन करते हुए परीक्षा को रद्द किए जाने की मांग की। 


पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत कांग्रेस कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष चैधरी मुजफ्फर अली, एआईआईसी सदस्य जावेद साबरी, महानगर अध्यक्ष वरूण शर्मा के नेतृत्व में मुख्य डाकघर पर एकत्र हुए तथा परीक्षाएं आयोजित कराने के विरूद्ध जोरदार नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष चैधरी मुजफ्फर अली ने कहा कि देश व प्रदेश में कोविड-19 महामारी के चलते आम जनता परेशान है तथा सरकार द्वारा प्रत्येक सप्ताह शनिवार व रविवार को लोकडाऊन लागू किया गया है तथा आवागमन के लिए साधन भी नहीं मिल पा रहे हैं। ऐसी स्थिति में केन्द्र सरकार द्वारा श्रम्म् व छम्म्ज् की परीक्षाएं कराने का निर्णय गलत है। उन्होनें केन्द्र सरकार से परीक्षाओं को रद्द कराने की मांग की। 


एआईआईसी सदस्य जावेद साबरी ने कहा कि कोविड-19 के चलते लोगों के मन में दहशत व्याप्त है तथा लॉकडाउन के चलते प्रतियोगी छात्र-छात्राएं अपनी तैयारी सही तरीके से नहीं कर पा रहे हैं। उन्होनें कहा कि केन्द्र सरकार को पहले माहौल सामान्य होने का इंतजार करना चाहिए था, जल्दबाजी में परीक्षाएं आयोजित कराने का निर्णय लेना केन्द्र सरकार का जल्दबादी में उठाया गया कदम है। 


महानगर अध्यक्ष वरूण शर्मा ने कहा कि कांग्रेस जनभावनाओं का सम्मान करते हुए किसी भी स्तर पर किसी भी वर्ग का उत्पीडन व शोषण नहीं होने देगी। उन्होनें कहा कि युवा व छात्र देश का भविष्य है, परन्तु केन्द्र सरकार अपनी हठधर्मिता के चलते उनके भविष्य के चलते खिलवाड़ करने का कार्य कर रही है। उन्होनें केन्द्र सरकार से जेईई व एनईईटी की परीक्षाएं निरस्त कराने की माँग की। 


प्रदर्शनकारियों में अशोक सैनी, संजीव कौशल, राकेश सुखीजा, हरिओम मिश्रा, महमूद सामानी, राकेश बढेरा, चै0 आरिफ, गुलफाम, सचिन वर्मा, आरिफ खान, बिलाल अहमद, फैसल कुरैशी, ताबिश समसी, वसीम खान, हाजी सुभान, नफीस मामू, मरगूब अहमद, रहीम सैफी, अफजल गुड्डू, बब्बन मियां, सैयद आबाद हुसैन, मनीष त्यागी, गौरव वर्मा, फिरोज मलिक, मौ0 खालिद, अक्षय चैधरी, राजकुमार शर्मा, अमरदीप जैन, मौ0 कासिफ, स0 परभजीत सिंह, सतीश शर्मा, नासिर जमाल, दिलशेर आदि उपस्थित रहे।


Popular posts from this blog

पुरानी पेंशन बहाली के लिए मोमबत्ती जलाकर आवाज़ उठाएंगे कर्मचारी

सहारनपुर: उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ के ज़िला अर्जुन सिंह त्यागी ने विकास भवन में महासंघ के पदाधिकारियों व सदस्यों के साथ बैठक में ये निर्णय लिया गया कि लखनऊ प्रांतीय अध्यक्ष कमलेश मिश्रा के आह्वान पर   पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर महासंघ के पदाधिकारी व सदस्य मोमबत्तियां जलाकर आवाज बुलंद करेंगे। 4 व 5 अक्तूबर सायं को राज्य कर्मचारी अपने-अपने आवास,भवन पर मोमबत्ती जलाकर पुरानी पेंशन व्यवस्था लागू करने की मांग करेंगे और सरकार का ध्यान आकर्षित करेंगे।  और बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जब गोरखपुर सांसद थे तब उन्होंने तत्कालीन प्रधानमंत्री डा० मनमोहन सिंह को पत्र लिखकर पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल करने का अनुरोध किया था। अब वह स्वयं मुख्यमंत्री हैं  प्रदेश के कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाल कराएं। मुख्यमंत्री आसीन होने के उपरांत उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ में दिनांक 19 फरवरी 2020 इको गार्डन लखनऊ में वादा निभाओ रैली के माध्यम से ज्ञापन प्रस्तुत किया था। वर्ष 2019-20 में कोविड-19 महामारी में जन सेवा में व्यवस्था के कारण कोई कार्यवाही नहीं हो पाई। प्...

भाकियू (तोमर) ने एक पंचायत कर लगाया पुलिस व बिजली विभाग पर किसानों के उत्पीड़न का आरोप

जनपद मुज़फ्फरनगर। भारतीय किसान यूनियन तोमर के हजारों की संख्या में किसान छपार टोल फ्री करते हुए पंचायत की ओर कूच किया वहीं गुस्साए कार्यकर्ताओं ने ब्लाक परिसर के सामने घंटों रोड जाम किया वही भाकियू तोमर के जिला अध्यक्ष अखिलेश चौधरी ने कहा कृषि काले कानून वापस हो ओर  जनपद में पुलिस विभाग की कार्यशैली बहुत खराब हो चुकी है जिसके चलते किसानो में भारी रोष है और बढ़ती महंगाई जैसे बिजली की बढ़ी दरे ओर डीजल पेट्रोल की बढ़े दरे किसानों की कमर तोड़ने का काम कर रहे है इन्हें कम की जाए।  व भाकियू तोमर के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी संजीव तोमर ने कहा गन्ने का भाव 450 प्रति कुंटल हो और किसानों का संपूर्ण कर्ज माफ किया जाए वह किसानों के गन्ने का भुगतान मय ब्याज सहित जल्द से जल्द कराया जाए उत्तर प्रदेश में आवारा पशुओं की जनसंख्या बढ़ती जा रही है वह किसानों की फसल बर्बाद कर रहे हैं इसका समाधान कराया जाए और कस्बा पुरकाजी में नशा और सट्टेबाजी का खेल जोरों शोरों से चल रहा है उस पर रोक लगाई जाए जनपदों के थाने में किसान और आम जनता का प्रति व्यवहार ठीक नहीं है इसमें सुधार कराया जाए चौधरी संजीव तोमर ने कहा अ...

आंखों की रोशनी तेज करने के लिये करें ये खास व्यायाम

आंखें हमारे शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग हैं। इसलिए यह जिम्मेदारी बनती है कि हम इनका बखूबी ख्याल रखें। आंखों का स्वास्थ्य असंयमित और अनियमित जीवनशौली के कारण बिगड़ता है। अक्सर यह देखा गया है कि उम्र के साथ ही हमारी आंखों के आस-पास की मांसपेशियां अपना लचीलापन खोने लगती हैं और कठोर हो जाती है। आंखें तभी तक ठीक काम करती हैं जब तक उनकी कनीनिका, जलीय द्रव, ताल और ताल के पीछे रहने वाले द्रव्य स्वच्छ रहते हैं। इनमें से किसी के भी स्वच्छ न होने पर दृष्टि से संबंधित रोग हो जाते हैं। आंखों को किसी भी प्रकार के रोगों से दूर रखने के लिए सबसे अच्छा तरीका यह है कि आप आंखों से संबंधित योगा करें। जी हां, योगा एक ऐसी दवा है जिससे आंखों को स्वस्थ रखा जा सकता है। इस व्यस्त जीवन में अक्सर लोग आपनी आंखों का खयाल नहीं रख पाते। नींद कम लेना, लगातार नजला-जुखाम रहना, धुआं और धूल वाले स्थान पर रहना, आंखों की अच्छी तरह सफाई न करना आदि कई कारण हैं जिनसे आंखों की दृष्टि पर बुरा प्रभाव पड़ता है। आंखों को स्वस्थ्य रखने के लिए कुछ ऐसे व्यायाम हैं जिनका प्रयोग कर आप अपने नेत्रों को स्वस्थ बना सकते हैं। पल्मिंग-  घंटो...