सहारनपुर। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में आज खिलाडियों ने आज उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके खेल में ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करने पर विस्तार से प्रकाश डाला गया।
आज गांधी पार्क के डॉ.भीमराव अम्बेडकर स्टेडियम में हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की स्मृति में आज सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान अन्तर्राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी चै.नीरपाल सिंह के नेतृत्व में मेजर ध्यान चंद के चित्र पर खिलाडियों ने पुष्पांजलि अर्पित की और उनके खेल जगत में उपलब्धियों पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। उन्होंने बताया कि मेजर ध्यान चंद की जयंती को प्रतिवर्ष 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है, लेकिन आज कोविड 19 की वैश्विक महामारी के चलते यह सूक्ष्म आयोजन किया गया है।
उन्होंने बताया कि मेजर ध्यानचंद ने भारत को ओलंपिक खेलों में स्वर्ण पदक दिलवाया और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारतीय हॉकी को पहचान दिलाई। बता दें कि इसी दिन खेल जगत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाडियों को भारत के राष्ट्रपति द्वारा खेलों में विशेष योगदान देने के लिए राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों से सम्मानित किया जाता है।
इन सम्मान में राजीव गांधी खेल रत्न, ध्यानचंद पुरस्कार और द्रोणाचार्य पुरस्कारों के अलावा तेनजिंग नोर्गे राष्ट्रीय साहसिक पुरस्कार, अर्जुन पुरस्कार आदि शामिल है। इस दौरान जिला हॉकी संघ के सचिव फुरकान अहमद, ब्रजेश कुमार, राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी अशोक, निखिल, शिवानी, शालिनी, उपक्रीड़ाधिकारी काशी नरेश यादव, रविकांत धीमान, लाल धर्मेन्द्र प्रताप, मौ.शारिक, जावेद, नवीन चंद शर्मा, आरती शर्मा, चै.सुरेश पाल, संदीप भट, रामशरण आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।