नगर निगम ने रविवार को महानगर में चलाया विशेष सफाई अभियान
अनेक वार्डो के साथ हॉट स्पॉट व आंशिक हॉट स्पॉट क्षेत्रों में कराया गया सैनेटाईजेशन
सहारनपुर। प्रदेश शासन के निर्देशानुसार रविवार को महानगर में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। इस बीच सभी हॉट स्पाट क्षेत्रों और वार्डो में सफाई के साथ साथ चूना, मेलाथियान व एंटीलार्वा का छिडकाव करने के अलावा सैनेटाईजेशन भी कराया गया। प्रदेश शासन के निर्देश है कि लॉक डाउन के दो दिनों में सभी निगम व निकाय क्षेत्रों में विशेष सफाई अभियान चलाया जाए और सैनेटाईजेशन कराया जाएं।
उन्हीं आदेशों के अनुपालन में शनिवार व रविवार को नगर निगम द्वारा महानगर के सभी वार्डो में नगरायुक्त ज्ञानेन्द्र सिंह के दिशा निर्देशन में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। नगर स्वास्थय अधिकारी डॉ.ए के त्रिपाठी स्वयं अभियान का निरीक्षण करते रहे। डॉ. त्रिपाठी ने बताया कि सभी वार्डो में सफाई करायी गयी और चूना, ब्लीचिंग पाउडर व एंटी लार्वा के अलावा सैनेटाईजर का छिडकाव कराया गया है। अनेक नालों से सिल्ट निकालने का काम भी कराया गया। कूड़ाघरों पर कूड़ा जमा न हो इस पर ध्यान दिया गया और कूड़ा उठान कराया गया।
गै
राज प्रभारी एस बी अग्रहरि ने बताया कि रविवार को हॉट स्पाट व आंशिक हॉट स्पॉट वाले वार्डो जनकपुरी, बेरीबाग, खानआलमपुरा, किला नवाबगंज, म्युनिसपिल कॉलोनी, गोपालनगर, नुमाईश कैंप, खानआलमपुरा तकिया, जाटव नगर, गढ़ी मलूक, मदनपुरी,मोहित नगर, न्यू माधवनगर, प्रतापनगर जैन बाग, मौज्जमपुरा, वर्धमान कॉलोनी, रानीबाजार, नूर बस्ती, दरा कोटतला, किशनपुरा, हयात कॉलोनी, सिराज कॉलोनी, जवाहर पार्क, चकहरेटी, छिपियान के अलावा दीवानी कचहरी व नगर निगम क्षेत्र में सैनेटाईजेशन कराया गया. इसके अतिरिक्त रोटेशन के अनुसार वार्ड 62 याहिया शाह, वार्ड 63 साबरी का बाग, वार्ड 64 वुड सीजनिंग प्लांट, वार्ड 65 कमेला कॉलोनी, वार्ड 66 नदीम कॉलोनी, वार्ड 67 दाराअली बैरुन और वार्ड 68 आली आहग्रान में भी सैनेटाईजेशन कराया गया।