सहारनपुर। भारतीय किसान यूनियन तोमर के जिलाध्यक्ष सुबखीर सिंह ने कहा कि किसानों का उत्पीडन किसी भी रूप में बर्दाश्त नहीं किया जायेगा और समस्या के निस्तारण को सडकों पर आंदोलन किया जायेगा।
पेपर मिल रोड स्थित अजंली विहार में आयोजित बैठक में बोलते हुए सुखबीर सिंह ने कहा कि किसानों का शोषण कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अगर किसी किसान का शोषण किया जाता है, तो भाकियू तोमर इसके खिलाफ सडक पर उतर कर आंदोलन करेगी। इस दौरान बैठक में किसानों ने अपनी समस्याएं प्रमुखता से उठाते हुए उसका निस्तारण कराये जाने की मांग की। बैठक में संगठन का विस्तार करते हुए नीरज कुमार एडवोकेट को विधि सलाहकार नियुक्त किया गया।
इस दौरान जिला प्रवक्ता चैधरी नवाब प्रधान, जिलाध्यक्ष प्रतिनिधि रामकुमार, नगराध्यक्ष रविंद्र चैहान, मंडल अध्यक्ष प्रीतपाल सिंह खरे, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष शाहनवाज खान, अशोक त्यागी मयुर, जिला महासचिव नवीन त्यागी, दीवांक त्यागी आदि उपस्थित रहे।