सहारनपुर। ग्राम्य विकास संस्थान रामपुर मनिहारान में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी चरन सिंह के सेवानिवृत्त होने पर आज उन्हें भावभीनी विदाई देते हुए उनके सेवा कार्यो की सराहना की गयी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना कर उन्हें उपहार भी प्रदान किए।
ग्राम्य विकास संस्थान रामपुर मनिहारान में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के पद पर कार्यरत रहे चरन सिंह के सेवानिवृत्त होने पर संस्थान के आचार्य डॉ0 अरुण कुमार की अध्यक्षता में चरन सिंह की 60 वर्ष की आयु पूर्ण करने पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया। आचार्य डॉ0अरुण कुमार द्वारा माल्यार्पण कर शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। ब्लॉक बीडीओ सीपी सिंह ने चरन सिंह के सेवानिवृत्त होने पर कहा कि जिस दिन कर्मचारी की नियुक्ति होती है, उसी दिन सेवानिवृत्ति की तारीख भी तय हो जाती है। सीपी सिंह ने चरन सिंह के उज्जवल भविष्य की कामना की।
ब्लॉक रामपुर मनिहारान के समस्त स्टाफ द्वारा माल्यार्पण कर चरन सिंह को पुरस्कार, घड़ी व अटैची देकर सम्मानित किया गया। उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ के अर्जुन सिंह त्यागी एवं जिला मंत्री दानिश सिद्दकी ने चरन सिंह के 60 वर्ष के कार्यो की सराहना करते हुये प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया। दानिश सिद्दकी ने चरन सिंह के अच्छे व्यवहार एवं कर्मठता की प्रशंसा की। इस अवसर पर दिनेश कुमार, संजीव कुमार, राजकुमार, अश्वनी शर्मा, अजय सिंह, विजय पाल, राकेश शर्मा, आनंद कुमार, अशोक कुमार आदि ने चरन सिंह को माल्यार्पण कर भावभीनी विदाई दी। कार्यक्रम का संचालन अर्जुन सिंह त्यागी ने किया।