सहारनपुर। जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने के राष्ट्रपतिा महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयती पर 02 अक्टूबर को सभी सरकारी भवनों, कार्यालयों, सार्वजनिक स्थलों व इमारतों पर साफ-सफाई कराने के निर्देश देते हुए कहा कि सभी प्रमुख स्थानों पर रामधुन बजाई जाए तथा महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर माल्यर्पण किया जाए साथ ही रात्रि में सभी प्रमुख स्थानों पर रोशनी की व्यवस्था की जाए।
जिलाधिकारी अखिलेश सिंह यहां कलेक्ट्रेट सभागार में 02 अक्टूबर (गांधी जयंती) के अवसर पर शांति एवं कानून व्यवस्था तथा अन्य व्यवस्थाओं के संबंध में बैठक की अध्यक्षता करते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा कि 02 अक्टूबर को सभी राजकीय भवनों एवं शिक्षण संस्थाओं पर राष्ट्रीय ध्वज प्रातः 08 बजे फहराया जाये। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के बडे चित्र का अनावरण व माल्यार्पण किया जाये।
रामधुन गाने आदि राजकीय भवनों, कार्यालयों, सार्वजनिक स्थलों, इमारतों तथा बाजार में 01 व 02 अक्टूबर की रात्रि में रोशनी की व्यवस्था की जाये। जिलाधिकारी ने कहा कि 02 अक्टूबर को प्रभात फेरी प्रातः 05ः30 बजे गांधी आश्रम जनक नगर से होकर 06ः00 बजे शहीद स्मारक तक जायेगी। तथा वापसी में गांधी पार्क पंहुचकर गांधी की प्रतिमा व शहीद स्मारक पर माल्यापर्ण किया जायेगा। प्रभात फेरी के पश्चात फल आदि का वितरण व्यापार मण्डल के जिलाध्यक्ष शीतल टंडन द्वारा किया जायेगा।
गांधी पार्क में टैण्ट, शामियाना की व्यवस्था नगर निगम सहारनपुर द्वारा की जायेगी। सफाई व्यवस्था नगर निगम द्वारा सम्पन्न करायी जायेगी। शहभोज गांधी जयंती पर 02 अक्टूबर के दिन 01ः00 बजे प्रभु जी की रसोई में होगा। बुजुर्ग लोग न आएं। क्योंकि कोरोना चल रहा है। इस अवसर पर सोशल डिस्टेसिंग का पूर्ण रूप से पालन हो।
जिलाधिकारी ने कहा कि प्रभात फेरी में बच्चों को नही बुलाया जाए। बैठक में अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) एस0बी0सिंह, ज्वाईंट मजिस्ट्रेट हिमांशु नागपाल, एसपी यातायात प्रेम चन्द, एसपी सिटी विनीत भटनागर, प्रभारी क्षेत्रीय क्रीडा अधिकारी प्रेम कुमार, बेसिक शिक्षा अधिकारी रामेन्द्र कुमार सिंह के अलावा प्रबन्धक जामा मस्जिद फरीद, सोशल वर्कर फहीम चैधरी तथा विभागीय अधिकारी मौजूद थे।