धान क्रय केन्द्र खोले जाने को किसानों ने उठायी आवाज
सहारनपुर। सहकारी धान क्रय केन्द्र खोले जाने की मांग को लेकर भारतीय किसान संघ से जुड़े किसानों ने जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर कहा कि किसानों का धान न्यूनतम मूल्य पर खरीदे जाने की व्यवस्था करायी जाये। कलेक्ट्रेट परिसर में भारतीय किसान संघ की आयोजित बैठक के उपरांत किसानों ने धान क्रय केन्द्र खोले जाने की मांग को लेकर प्रदशर््न किया। प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए प्रदेश संयोजक श्यामवीर त्यागी ने कहा कि जिले में धान क्रय केन्द्र अतिशीघ्र खोले जाये, जिससे किसान अपने धान को लुटने से बचा सकें
और न्यूनतम समर्थन मूल्य प्राप्त कर सकें। प्रान्तीय अध्यक्ष ठाकुर हरवीर सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार दया शुगर मिल गागलहेड़ी की तर्ज पर पूरे प्रदेश के किसानों को बकाया गन्ना मूल्य 15 प्रतिशत ब्याज पर दिलवाने का काम करें, अन्यथा किसान संघ आंदोलन को मजबूर होगा। जिला महामंत्री ने कहा कि विद्युत विभाग द्वारा फुंके हुए ट्रांसफार्मर की मरम्मत ठीक से नहीं करायी जा रही है, जिस कारण ट्रांसफार्मर 24 घंटे भी नहीं चल पाते है और किसानों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इस दौरान नीरज त्यागी, हरपाल सिंह, गौतम, अनिल चैधरी, अमित राणा, दीपक चैधरी, रमनदीप सिंह पुंडीर, राकेश त्यागी आदि मौजूद रहे।