ग्राम प्रधानों ने सिटी मजिस्टे्रट को सौंपा ज्ञापन
सहारनपुर। अखिल भारतीय प्रधान संगठन ने अपनी चार सूत्रीय मांगों का मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन आज नगर मजिस्ट्रेट को सौंप कार्रवाई किए जाने की मांग की। प्रधान संगठन से जुड़े किसान जिला मुख्यालय पहुंचे और प्रदेश के मुख्यमंत्री को
संबोधित मांग पत्र नगर मजिस्ट्रेट को सौंपते हुए कहा कि ग्राम प्रधानों को चुनाव होने तक उन्हें अपने अधिकार दिये जाये और 73वें संशोधन विधेयक के तहत 29 विषय व अधिकार पंचायतों को पूर्ण रूप से सौंपकर सत्ता विकेन्द्रीकरण की आदर्श व्यवस्था लागू की जाये। इस दौरान सतबीर सिंह यादव, परवेज खान, कर्म सिंह सैनी, सम्राट सिंह, संदीप यादव, विनोद प्रधान, जब्बार प्रधान आदि मौजूद रहे।