रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के कारवां का आगे बढ़ाये कार्यकर्ता: पवन कुमार
रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले) के प्रदेश अध्यक्ष पवन कुमार गुप्ता ने कहा कि पार्टी की मजबूती के लिए कार्यकर्ता जीजान से जुट जाये और इसके कारवां को आगे बढ़ाने के लिए दृढ़ संकल्पित हो। उन्होंने संविधान के बारे में जानकारी देते हुए हर संघर्ष को तैयार रहने का आह्वान किया।
सहारनपुर। दिल्ली रोड स्थित एक पैलेस में आयोजित पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष पवन कुमार गुप्ता ने कहा कि पार्टी सभी वर्गो को साथ लेकर चल रही है और इसी कारण पार्टी का कारवां दिन रात बढ़ रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पार्टी की मजबूती के लिए दिन रात एक कर कार्य करने का आह्वान किया। इससे पूर्व छात्र संघर्ष समिति ने प्रदेश अध्यक्ष पवन कुमार गुप्ता का माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया गया।
छात्र संघर्ष समिति के पदाधिकारियो ने कहा कि छात्र संगठन का एक-एक कार्यकर्ता रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के साथ है और हमेशा साथ रहेगा। इस दौरान छात्र संघर्ष समिति ने अपनी मांगों से संबंधित एक ज्ञापन भी सौंपा, जिस पर प्रदेश अध्यक्ष ने उनकी हर समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष अरविंद मोर्य, जिला उपाध्यक्ष योगेन्द्र गौतम, महानगर अध्यक्ष इसरार सलमानी, चरण सिंह,
असगर आलम, राजेश्वर लाम्बा, राजू गौतम, सन्नी मौर्य, रामपुर मनिहारान विधान सभा अध्यक्ष विनोद कुमर, बेहट विस अध्यक्ष मीमन चंद बौद्ध, नकुड़ विस अध्यक्ष सेवाराम, देवबंद विस अध्यक्ष धारा सिंह, सहारनपुर देहात प्रभारी मुनफैत राणा, सरसावा ब्लॉक अध्यक्ष जितेन्द्र चोधरी, नकुड़ विस उपाध्यक्ष जैन कुमार, सुजीत, अमित कुमार, विपिन कुमार, सतीश कुमार, योगेन्द्र कुमार, बिजेन्द्र चैधरी, विपिन परालिया, नीटू राम, शहजाद आलम, सतीश कुमार, मुस्तकीन खान समेत भारी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।