विजिलेंस टीम व जेई के खिलाफ किसानों ने खोला मोर्चा
सहारनपुर। भारतीय किसान यूनियन (तोमर) से जुड़े किसानों ने आज विद्युत विभाग की विजिलेंस टीम व जेई द्वारा किसानों के साथ किए जा रहे उत्पीडन के विरोध में जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया और प्रदेश के मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा।
आज जिलाध्यक्ष चै.सुखबीर सिंह के नेतृत्व में किसान जिला मुख्यालय पहुंचे और विद्युत विभाग की विजिलेंस टीम और जेई द्वारा किसानों को प्रताडित कर अवैध वसूली करने के मामले में प्रदर्शन किया
और प्रदेश के मुख्यमंत्री को संबोधित चार सूत्रीय मांग पत्र में कहा कि विभाग द्वारा किसानों के साथ किया जा रहा उत्पीडन तत्काल बंद हो और जांच कराकर शोषण करने वाले अधिकारियों के खिलाफ मुकदमें दर्ज किए जाये। गांव कोलकी कला में उपसा द्वारा सडक निर्माण के तीन वर्ष पश्चात टोल टैक्स वसूला जा रहा है जिसे रोका जाये।
धान खरीद के लिए शीघ्र ही सरकारी क्रय केन्द्र की स्थापना हो और गन्ना मूल्य 450 रूपये घोषित कर अवशेष गन्ना मूल्य का भुगतान ब्याज सहित कराया जाये। केन्द्र सरकार द्वारा पारित कराये गये कृषि अध्यादेश को तत्काल वापिस लिया जाये। इस मौके पर नवीन त्यागी, अशोक त्यागी, मा.सत्यपाल सिंह, अशोक त्यागी, धनवीर मास्टर, नवाब प्रधान, रईस अहमद, अजय पुंडीर, अनिल राणा, वसीम, अहतेशाम, सुखबीर सिंह आदि मौजूद रहे।